भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना कर की सुख-समृद्धि की कामना

Updated:
विज्ञापन
भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना कर  की सुख-समृद्धि की कामना

झमाझम बरिश के बावजूद अधिक संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए मंदिर में पहुंचे थे

विज्ञापन

देव. देव स्थित भगवान सूर्य का मंदिर लगातार अपनी प्रसिद्धि को पा रहा है. रविवार को दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. झमाझम बरिश के बावजूद अधिक संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए मंदिर में पहुंचे थे. कई श्रद्धालु तो दूसरे जिलों के थे. वैसे दर्शन करने से पहले श्रद्धालुओं ने पवित्र सूर्यकुंड तालाब में स्नान कर दंडवत दिया. हालांकि, अधिक भीड़ होने के कारण श्रद्धालुओं को गर्भगृह के अंदर जाने पर रोक थी. भगवान के जय घोष से मंदिर परिषद गुंजायमान रहा. न्यास समिति सचिव विश्वजीत राय, कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह द्वारा मंदिर में रविवार की भीड़ को देखते हुए पहले से ही मंदिर में अलग व्यवस्था की गयी थी. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. हर रविवार एवं मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचती है. ऐसे हर दिन मंदिर में पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है. यह भी ज्ञात हो कि देव सूर्यमंदिर में भगवान सूर्य तीन स्वरूपों में विराजमान हैं. देव मंदिर में सात रथों से सूर्य की उत्कीर्ण प्रस्तर मूर्तियां अपने तीनों रूपों उदयाचल (प्रातः) सूर्य, मध्याचल (दोपहर) सूर्य, और अस्ताचल (अस्त) सूर्य के रूप में विद्यमान हैं. पूरे देश में यही एकमात्र सूर्य मंदिर है, जो पूर्वाभिमुख न होकर पश्चिमाभिमुख है. मंदिर के गर्भ गृह में भगवान सूर्य, ब्रह्मा, विष्णु व महेश के रूप में विराजमान हैं. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कुमार सौरभ के नेतृत्व में विभिन्न भिन्न जगहों पर पुलिस की तैनाती की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन