औरंगाबाद में भारत बंद को लेकर हाई अलर्ट, शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, हर गतिविधि पर प्रशासन की नजर

Updated:
विज्ञापन
औरंगाबाद शहर में जगह-जगह तैनात सुरक्षाकर्मी | Prabhat Khabar Network

औरंगाबाद शहर में जगह-जगह तैनात सुरक्षाकर्मी

औरंगाबाद में भारत बंद के आह्वान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है. शहर के प्रमुख इलाकों में पुलिस की विशेष निगरानी है. प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है.

विज्ञापन

भारत बंद के आह्वान को लेकर औरंगाबाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कड़ी कर दी गई है. किसी भी अप्रिय घटना और कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है.

प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की विशेष निगरानी

रमेश चौक, समाहरणालय परिसर, धर्मशाला चौक, ओवरब्रिज, महाराजगंज रोड सहित शहर के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. इसके साथ ही पुलिस की गश्ती टीम लगातार शहर का भ्रमण कर रही है और प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर पैनी नजर रखी जा रही है.

उपद्रव करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बंद के दौरान जबरन दुकानें बंद कराने, सड़क जाम करने, अफवाह फैलाने या सरकारी एवं सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जिले के सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और अतिरिक्त पुलिस बल को भी हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है.

लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है. प्रशासन ने कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. वरिष्ठ अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं, जिससे बंद के दौरान जिले में पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल बना रहे.

नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में लगातार निगरानी

औरंगाबाद शहर में नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा के नेतृत्व में पुलिस टीम हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है. प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बंद के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और जिले में कानून-व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे.


विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन