ePaper

किशोर की मौत के बाद निजी हॉस्पिटल में हंगामा

Updated at : 27 Jul 2025 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
किशोर की मौत के बाद निजी हॉस्पिटल में हंगामा

आक्रोश... परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

विज्ञापन

आक्रोश… परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

अस्पताल प्रबंधन ने लगाया तोड़फोड़ का आरोप

प्रतिनिधि,

दाउदनगर.

औरंगाबाद रोड स्थित अरविंद हॉस्पिटल में भर्ती 14 वर्षीय किशोर की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ. चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हल्ला-हंगामा किया, जबकि हॉस्पिटल प्रबंधन ने कुछ ग्रामीणों पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है. घटना शनिवार की रात्रि की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दाउदनगर थाना क्षेत्र के अग्नि टोले रामनगर निवासी विनोद रिकियासन के 14 वर्षीय पुत्र निशांत शेखर उर्फ निशांत कुमार की तबीयत खराब होने पर शनिवार को करीब 11 बजे दिन में उसे अरविंद हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान ही शनिवार की शाम उसकी मौत हो गयी. किशोर की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों और उसके गांव के आसपास के ग्रामीणों को मिली, तो काफी संख्या में ग्रामीण हॉस्पिटल परिसर में पहुंच गये. चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हल्ला-हंगामा करने लगे. इस दौरान तोड़फोड़ की घटना भी हुई. इस घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विकास कुमार, सब इंस्पेक्टर सुदीश कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर औरंगाबाद में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करायी और फिर शव परिजनों को सौंप दिया.

इलाज में लापरवाही का आरोपमृतक के पिता विनोद रिकीयासन ने अरविंद हॉस्पिटल के डॉ अरविंद पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा गया है कि उक्त निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराने के बाद भी तबीयत खराब होती गयी. डॉक्टर से निवेदन करते रहे कि पटना ले जाना है, रेफर कर दीजिए. डॉक्टर ने कहा कि यहीं ठीक हो जायेगा. मरीज आइसीयू में भर्ती था. डॉक्टर के विश्वास में आकर इलाज कराता रहा. सूचक ने आरोप लगाया है कि इलाज में लापरवाही के कारण उसके पुत्र की मौत हुई है. मृत्यु होने के बावजूद भी डॉक्टर ऑक्सीजन लगाकर अस्पताल में रखे रहे. जब उनसे कहा कि उनका बच्चा बोल नहीं रहा है, तब एंबुलेंस बुलाकर बाहर भेजने लगे. इतने में मृतक के परिजन रोने-पीटने लगे और गांव के लोग पहुंच गये.हॉस्पिटल प्रबंधन ने लगाया मारपीट व तोड़फोड़ का आरोपएके सिंह इमरजेंसी हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड तिवारी मुहल्ला भखरुआं मोड़ के संचालक अरविंद कुमार सिंह ने हॉस्पिटल परिसर में तोड़फोड़ और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में आठ नामजद और 20 अज्ञात को आरोपित बनाया गया है. दर्ज प्राथमिक में हॉस्पिटल संचालक ने कहा कि 14 वर्षीय निशान कुमार को पेट दर्द की शिकायत थी, जिसे शनिवार को करीब 11:15 बजे उनके हॉस्पिटल में लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा गया था. अल्ट्रासाउंड कराने जाने के दौरान ही रास्ते में मरीज की मौत हो गयी. इसके बाद आरोपितों उनके हॉस्पिटल पर हमला कर दिया. अस्पताल प्रबंधक अरविंद कुमार यादव से मारपीट करने का आरोप आरोपितों पर लगाया गया है. ड्यूटी पर तैनात नर्स से दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगाया गया है. निजी हॉस्पिटल परिसर में जमकर तोड़-फोड़ करने का आरोप आरोपितों पर लगाते हुए कहा गया है कि तोड़-फोड़ के कारण लगभग ढाई लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

इस बाबत थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और जांच-पड़ताल की जा रही है. मृत किशोर के पिता ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है, जबकि हॉस्पिटल प्रबंधन ने दूसरी प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन