5.60 लाख की संपत्ति की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jul 2024 10:03 PM
5.60 लाख की संपत्ति की चोरी
दाउदनगर. शहर की वार्ड संख्या 16 बुद्धू बिगहा स्थित एक गोदाम में चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया है. इसमें लगभग पांच लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति की चोरी की गयी है. गोदाम शहर के कसेरा टोली वार्ड संख्या 18 निवासी संतोष कुमार का है. वे एक कंपनी के डीलर हैं. इस घटना के संबंध में उन्होंने प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है. उसमें बताया है कि उनकी कंपनी का गोदाम बुद्धू बिगहा सरकारी स्कूल के पास स्थित है. जब उन्होंने अपना गोदाम खोला, तो देखा कि गोदाम में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा है. सामान को मिलाया, तो उसमें से पांच लाख 60 हजार 481 रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली गयी थी. चोरों ने गेट के ऊपर बची खाली जगह से प्रवेश कर सामान को चुरा लिया. इन सामानों में सिगरेट, साबुन, बिस्किट व स्प्रे शामिल हैं. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










