महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

प्रखंड की रतनपुर व मनोरा पंचायत में संवाद आयोजित

विज्ञापन

ओबरा.

प्रखंड की रतनपुर व मनोरा पंचायत में आजाद जीविका समूह की ओर से रविवार को महिला संवाद का आयोजन किया गया. इस दौरान सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित जानकारी महिलाओं को दी गयी. वहीं, महिलाओं को प्रस्तावित योजनाओं को पोर्टल से जोड़ा गया. जीविका दीदियों की उपस्थिति में सामान्य महिलाओं ने अपनी समस्याओं को रखा. इसमें महिलाओं से संबंधित योजनाओं के साथ संचालित हो रही सभी प्रकार की योजनाओं की जानकारी दी गयी. जैसे नली गली, सिंचाई, शिक्षा के अलावे टावर, बिजली व्यवस्था, छठ घाट, सड़क, नल जल की समस्याओं को सुना गया. उन्होंने कहा कि जीविका समूहों से महिलाओं की उन्नति और बिहार की प्रगति हो रही है. दीदियों को कस्तूरबा गांधी बालिका योजना और मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम का लाभ लेने की सलाह दी गयी. बीपीएम सबिता कुमारी ने बताया कि यह कार्यक्रम ओबरा प्रखंड में 18 अप्रैल से ही चल रहा है. एरिया कॉर्डिनेटर भरत कुमार भारती, अरुण कुमार तिवारी, विमल कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी, जीविका दीदी और ग्रामीण महिलाएं शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन