औरंगाबाद पुलिस का एक्शन, एनडीपीएस, पॉक्सो, नक्सल और साइबर अपराध के 42 आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जब्त शराब

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद पुलिस ने अपराध नियंत्रण के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस, पॉक्सो, नक्सल और साइबर अपराध से जुड़े 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शराब के खिलाफ अभियान में 14 लीटर देसी शराब जब्त की गई और 5000 लीटर महुआ घोल नष्ट कर दो शराब भट्ठियां ध्वस्त की गईं.

विज्ञापन

औरंगाबाद पुलिस ने अपराध नियंत्रण और शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट, पॉक्सो एक्ट, नक्सल कांड और साइबर अपराध समेत अलग-अलग मामलों में कुल 42 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इनमें से 21 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

एनडीपीएस और पॉक्सो मामलों में हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, मदनपुर थाना क्षेत्र के आंजन गांव से एनडीपीएस एक्ट के पुराने मामले के आरोपित रामप्रवेश रिकियासन को गिरफ्तार किया गया है. वहीं जम्होर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में श्रवण पासवान उर्फ टीटी को पकड़ा गया. रफीगंज थाना क्षेत्र से पॉक्सो एक्ट के मामले में अंशु कुमार की गिरफ्तारी हुई है.

नक्सली और साइबर अपराध से जुड़े आरोपित भी पकड़े गए

पुलिस ने नक्सली गतिविधियों से जुड़े यूएपीए मामले के आरोपित कपिल मिस्त्री को भी गिरफ्तार किया है. वह गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र का रहने वाला है. इसके अलावा रिसियप थाना क्षेत्र से साइबर अपराध के मामले में गुड्डू यादव को गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है.

शराब के खिलाफ अभियान में भट्ठियां ध्वस्त, महुआ घोल नष्ट

पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ भी कार्रवाई की है. देवजरा (मदनपुर) थाना क्षेत्र से 14 लीटर देसी शराब जब्त की गई. वहीं कंचनपुर (देव) क्षेत्र में पांच हजार लीटर महुआ घोल को नष्ट कर दो शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया.

वाहन जांच में वसूला गया 1.34 लाख रुपये जुर्माना

पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान जिले में 1006 वाहनों की जांच की. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 1 लाख 34 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया. पुलिस ने लोगों से अवैध गतिविधियों से दूर रहने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन