शिक्षक–कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन
शिक्षक–कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

एनपीएस और यूपीएस को वापस लेने तथा सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने के उद्देश्य से नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के आह्वान पर बिहार के लाखों शिक्षक एवं कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रकट किया

विज्ञापन

दाउदनगर. एनपीएस और यूपीएस को वापस लेने तथा सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने के उद्देश्य से नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के आह्वान पर बिहार के लाखों शिक्षक एवं कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रकट किया. 22 और 23 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम को अपना समर्थन देते हुए बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन गोपगुट ने एनपीएस और यूपीएस को छलावा बताया. संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार सिंह ने कहा कि एनपीएस और यूपीएस शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ छलावा है. इससे जितना धनराशि वे जमा करते है, उतना भी उन्हें वापस नहीं मिल पाता है. यह शिक्षक एवं कर्मचारियों के साथ छलावा मात्र है. सरकार इसे वापस ले तथा सभी शिक्षक व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दे. वहीं, गोह प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि अगर जल्द ही सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेती है, तो यह आंदोलन अनवरत लक्ष्य प्राप्ति तक जारी रहेगा. संघ के कोषाध्यक्ष विकास कुमार व प्रवीण कुमार, उपाध्यक्ष रामपदारथ, शैलेंद्र कुमार, सचिव कुमार सुमन, रोहित कुमार ने बताया कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती है, तब तक मुहिम जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन