अपर समाहर्ता ने अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
अपर समाहर्ता  ने अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण

औरंगाबाद न्यूज : हीटवेव को लेकर तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन

औरंगाबाद न्यूज : हीटवेव को लेकर तैयारियों का लिया जायजा

प्रतिनिधि, गोह.

अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) उपेंद्र पंडित ने गुरुवार को गोह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने हीटवेव को लेकर अस्पताल प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया. इस निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न वार्डों, दवा वितरण केंद्रों तथा पीने के पानी की व्यवस्था का मुआयना किया. उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश भी दिये. उन्होंने रोस्टर चार्ट की समीक्षा की और ओपीडी में आये मरीजों की जांच व्यवस्था को देखा. उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम में मरीजों को हरसंभव राहत पहुंचाने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. मौके पर डॉ प्रमोद कुमार सिंह, डॉ अर्जुन कुमार, एएनएम अनामिका कुमारी, गुड़िया कुमारी, अनीता कुमारी व अनामिका कुमारी, अखिलेश कुमार, नागेंद्र यादव, जितेंद्र शर्मा, बादल कुमार व अरबिंद कुमार मौजूद थे. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हीटवेव से निबटने के लिए पूरी तरह सजग है और अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निबटा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन