देव चैती छठ मेले की तैयारी अंतिम चरण में, एसपी ने दिये निर्देश
Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 15 Mar 2026 4:39 PM
देव चैती छठ मेले की तैयारी अंतिम चरण में, एसपी ने दिये निर्देश
चैती छठ पूजा में सख्त रहेगी सुरक्षा फोटो नंबर-2-बैठक में शामिल एसपी व अन्य प्रतिनिधि, देव ऐतिहासिक सूर्यनगरी देव में 22 से 25 मार्च के बीच आयोजित होने वाले देव चैती छठ मेले को लेकर रविवार को देव थाना परिसर में समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता एसपी अंबरीश राहुल ने की. बैठक में पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. एसपी ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया. कहा, छठ पर्व के दौरान देव सूर्य मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाये. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, गश्ती बढ़ाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने के निर्देश दिये गये. एसपी अंबरीश राहुल ने अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें. उन्होंने साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं को भी दुरुस्त रखने पर जोर दिया. बैठक में एसडीपीओ टू चंदन कुमार, थानाध्यक्ष कुमार सौरभ, एसआइ नीतू कुमारी, एसआइ राहुल कुमार, एएसआइ विश्वजीत कुमार आदि पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










