तेलंगाना में पांच मंजिला मकान से गिरने से रफीगंज के युवक की मौत

Updated at : 15 Mar 2026 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
तेलंगाना में पांच मंजिला मकान से गिरने से रफीगंज के युवक की मौत

परिजनों में मचा कोहराम, नवंबर में होने वाली थी शादी

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम, नवंबर में होने वाली थी शादी प्रतिनिधि, रफीगंज. बिहार से बाहर दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने गये एक युवक की मौत पांच मंजिला मकान से गिरने से हो गयी है. घटना शनिवार की शाम तेलंगाना राज्य के रंगारेडी जिले के बेच्चीबौली थाना क्षेत्र के एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की है. मृतक की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के बालूगंज निवासी अजय पासवान के 22 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों ने बताया कि उक्त युवक तेलंगाना राज्य के रंगारेडी जिले के बेच्चीबौली थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में सरिया शटरिंग का काम कर रहा था. शनिवार को वह पांच मंजिला बिल्डिंग पर काम कर रहा था. उसी दौरान वह नीचे गिर गया, जिसमें उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं इलाके में शोक की लहर व्याप्त हो गयी. मां हेमंती देवी एवं पिता अजय पासवान का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना के बाद परिजनों ने वहां काम करा रहे ठेकेदार एवं फोरमैन से संपर्क कर शव को घर लाने की कोशिश में जुट गये हैं. इधर, परिजनों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर वहां के स्थानीय प्रशासन से संपर्क साधने की कोशिश की है. मृतक के भाई ने बताया कि कंस्ट्रक्शन मालिक से बात हुई है. उचित मुआवजे देने को लेकर आश्वासन दिया गया है. साथ ही शव को हवाई जहाज के माध्यम से घर भेजा जा रहा है. मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था. उसकी शादी नवंबर या दिसंबर में होनी थी.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन