फरार आरोपी पर शिकंजा, हत्या और आर्म्स एक्ट मामले में घर की कुर्की

Updated:
विज्ञापन
aurangabad news

अभियुक्त के घर की हुई कुर्की

Aurangabad News: औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में हत्या और आर्म्स एक्ट मामले के फरार अभियुक्त विनय कुमार सिंह के घर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. पुलिस ने उसके घर से लोहे की खिड़की, किवाड़, चौकी सहित सामान जब्त किया. आरोपी के खिलाफ वारंट जारी है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

Aurangabad News(विश्वनाथ पांडे): कुटुंबा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में बुधवार को हत्या और आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे अभियुक्त विनय कुमार सिंह के घर पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. कुटुंबा एसएचओ इमरान आलम के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस पदाधिकारी कुमारी श्वेता वर्मा, इस्तेखार खान, शमीम आलम सहित दर्जनों पुलिस जवान शामिल रहे.

घर की हुई कुर्की-जब्ती

एसएचओ ने बताया कि विनय कुमार सिंह कुटुंबा थाना कांड संख्या 50/25 का नामजद अभियुक्त है. पुलिस उसे कब्जे में लेने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. इसके बावजूद भी अभी तक वह पुलिस के गिरफ्त से बचते रहा. उसकी गिरफ्तारी नही होने पर संबधित न्यायालय से एनबीडब्लू वारंट निर्गत किया गया था. इसके बाद उसके घर पर इश्तिहार चिपकाकर न्यायालय में हाजिर होने की सूचना दी गई थी. इसके बावजूद भी वह लंबे समय से फरार चल रहा है.

न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

उन्होंने बताया कि बीते वर्ष 19 मार्च को जमुआ गांव निवासी युवक रंजीत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद मृतक की मां विमला कुवंर ने कुटुंबा थाने में विनय कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करते हुए लोहे की खिड़की, किवाड़, चौकी समेत अन्य घरेलू सामान जब्त किया.

पुलिस की छापेमारी जारी

इस दौरान गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे.अभी भी पुलिस फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकाने पर लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि कानून से बचने वाले आरोपितों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read: बिहार में एडवोकेट को हथकड़ी लगाकर कोर्ट भेजने पर बवाल, वकीलों का हंगामा

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन