पंचायत समिति की बैठक में पेयजल संकट और खाद की कालाबाजारी का मुद्दा छाया, कई प्रस्ताव हुए पारित

Updated:
विज्ञापन
बैठक की तस्वीर

बैठक की तस्वीर

Aurangabad News : रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें नल-जल, पेयजल संकट और विकास कार्यों पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन

Aurangabad News : प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख गीता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्वनी ने किया. पूर्व बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि के बाद विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

नल-जल योजना और चापाकलों की खराब स्थिति पर जताई चिंता

बैठक में पंचायत समिति सदस्य कार्तिक शर्मा, हसान सिद्दीकी, जैनब प्रवीण, उपेंद्र यादव, मुखिया सेराज अंसारी, यूसुफ अली खान, गुड़िया देवी, विदाई देवी, विजय सिंह, शंकर दयाल यादव, मुखिया अरुण पासवान तथा मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बिंदेश्वर यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़ी नल-जल योजना और चापाकलों की समस्या को प्रमुखता से उठाया. मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बिंदेश्वर यादव ने कहा कि प्रखंड की अधिकांश पंचायतों में पेयजल संकट गंभीर हो गया है. खराब पड़ी योजनाओं की शीघ्र मरम्मत कराकर लोगों को राहत दिलाई जानी चाहिए.

बिजली व्यवस्था सुधारने और योजनाओं के समान वितरण की मांग

पंचायत समिति सदस्य साधना सिंह ने षष्ठम एवं 16वीं वित्त आयोग की योजनाओं का सभी क्षेत्रों में समान रूप से वितरण करने का प्रस्ताव रखा, जिसे बहुमत से पारित कर दिया गया. उन्होंने पौथू पंचायत में बिजली व्यवस्था की खराब स्थिति का मुद्दा भी उठाया. इस पर विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया.

आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच और खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग

बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की जांच कराने तथा खाद की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने की मांग भी उठाई गई. इसके अलावा 15वीं एवं 16वीं वित्त आयोग की राशि का समान रूप से वितरण करने का निर्णय भी लिया गया.

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में मुखिया विजय सिंह, नरेंद्र मिश्र, अकंचन कुमारी, नुसरत प्रवीण, प्रमिला देवी, ममता देवी, सत्येंद्र यादव, मीरा देवी, सुनैना देवी, आरती देवी, जैनब फहमी, साधना सिंह, समित्री देवी, ईश्वर चौधरी, बसंती देवी, मुकेश सिंह, नूर फातिमा, रूबी प्रवीण, अजबुन निशा सहित पंचायत समिति के कई सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



विज्ञापन
Satyendra Kr Pathak

लेखक के बारे में

By Satyendra Kr Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन