30 दिनों में शिकायतों का निपटारा करें, नहीं तो होगी कार्रवाई. डीएम अभिलाषा शर्मा ने अधिकारियों को दी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
30 दिनों में वादों का निबटारा नहीं हुआ तो अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई

बैठक में शामिल पदाधिकारी

Aurangabad News : औरंगाबाद की जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने निर्देश दिया है कि सहयोग शिविर के सभी लंबित मामलों का 30 दिनों के भीतर निबटारा करें, अन्यथा अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Aurangabad News : जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को 'सहयोग शिविर' में प्राप्त वादों के निष्पादन की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी मामलों का शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. ऐसा नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी.

पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे हैं सहयोग शिविर

बैठक में बताया गया कि आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर 'सहयोग शिविर' आयोजित किए जा रहे हैं. इन शिविरों का उद्देश्य लोगों को स्थानीय स्तर पर ही प्रशासनिक सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है.

10 और 20 दिन से लंबित मामलों की होगी विशेष समीक्षा

जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों में प्राप्त सभी वादों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने विशेष रूप से ऐसे मामलों की नियमित समीक्षा करने को कहा, जिनका निपटारा 10 दिनों और 20 दिनों के भीतर नहीं हो सका है. डीएम ने निर्देश दिया कि सभी मामलों का अधिकतम 30 दिनों के भीतर शत-प्रतिशत निष्पादन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए.

समय-सीमा पार होने पर देनी होगी जवाबदेही

बैठक में स्पष्ट किया गया कि यदि किसी स्तर पर 30 दिनों की निर्धारित अवधि के भीतर मामलों का निष्पादन नहीं होता है, तो संबंधित पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा संबंधित आवेदकों को उनके आवेदन की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए.

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, वरीय उपसमाहर्ता रितेश कुमार यादव, निदेशक डीआरडीए अनुपम कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. वहीं सभी नोडल एवं सहयोगी पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



विज्ञापन
Sudhir Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Sudhir Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन