ओबरा पुलिस का शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, 60 लीटर महुआ शराब और 660 किलो गुड़ बरामद, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
जब्त की गई सामग्री

जब्त की गई सामग्री

Aurangabad News : औरंगाबाद के ओबरा में पुलिस ने शराब भट्ठी ध्वस्त कर भारी मात्रा में शराब और गुड़ बरामद किया. एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई जारी.

विज्ञापन

Aurangabad News : औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण, परिवहन और खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी टीम ने तेजपुरा और महदेवा गांव में कार्रवाई करते हुए शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार किया. अभियान में एसआई कुणाल कुमार, एसआई अनिल कुमार, एसआई मुन्ना कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.

तेजपुरा में ध्वस्त की गई शराब भट्ठी

थानाध्यक्ष ने बताया कि तेजपुरा गांव के सोन दियारा क्षेत्र में छापेमारी के दौरान संचालित एक अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया. मौके पर शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को नष्ट कर दिया गया. वहीं एक बड़े काले गैलन से करीब 60 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब बरामद कर जब्त की गई.

महदेवा गांव से 660 किलो गुड़ और अन्य सामग्री जब्त

इसके बाद पुलिस टीम ने महदेवा गांव में छापेमारी की, जहां एक घर से शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई. पुलिस ने 22 बोरा गुड़ जब्त किया. प्रत्येक बोरे में 30 किलो गुड़ होने के कारण कुल 660 किलो गुड़ बरामद हुआ. इसके अलावा शराब बनाने में प्रयुक्त अन्य सामग्री भी जब्त की गई.

एक आरोपित गिरफ्तार, केस दर्ज

छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर के मालिक रामप्यारे चन्द्रवंशी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



विज्ञापन
Brajesh Divedi

लेखक के बारे में

By Brajesh Divedi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन