ePaper

बच्चों को अच्छा संस्कार दें, तभी समाज में बदलाव होगा : आनंद प्रकाश

Updated at : 04 Jan 2026 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को अच्छा संस्कार दें, तभी समाज में बदलाव होगा : आनंद प्रकाश

AURANGABAD NEWS.राष्ट्रीय युवा कसौंधन वैश्य महासभा व राष्ट्रीय कसौंधन महिला महासभा के 10वें स्थापना दिवस समारोह पर दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरुआत दाउदनगर के संस्कार विद्या नॉलेज सिटी परिसर में हुई.

विज्ञापन

कसौंधन समाज के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरुआत

कई राज्यों से लोग हुए शामिल,कल अधिवेशन में कई मुद्दों पर होगी चर्चा 56 उपस्थित ओबरा विधायक एवं डॉ प्रकाश चंद्र एवं एमएलसी जीवन कुमार व अन्य 57 राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल लोग प्रतिनिधि, दाउदनगर.

राष्ट्रीय युवा कसौंधन वैश्य महासभा व राष्ट्रीय कसौंधन महिला महासभा के 10वें स्थापना दिवस समारोह पर दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरुआत दाउदनगर के संस्कार विद्या नॉलेज सिटी परिसर में हुई. उद्घाटन ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्र और गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद जीवन कुमार सहित अन्य अतिथियों ने किया. मौके पर औरंगाबाद नगर पर्षद अध्यक्ष उदय गुप्ता, वैश्य चेतना समिति बिहार के अध्यक्ष इं सुंदर साहू, जीतेंद्र गुप्ता, अमित गुप्ता, कुदरा के जिला पार्षद श्वेता गुप्ता, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद कसौंधन, संस्थापक अध्यक्ष संतोष कसौंधन, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र कसौंधन, शिवप्रसाद कसौंधन, श्रवण कसौंधन, रचना कसौंधन, गोमती कसौंधन आदि उपस्थित थे. राष्ट्रीय महामंत्री आनंद प्रकाश ने बताया कि बिहार में पहली बार राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है. इसमें बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश ,गुजरात, झारखंड, उत्तराखंड ,दिल्ली सहित अन्य राज्यों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया. पहले दिन उद्घाटन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. दूसरे दिन सोमवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी और कई प्रस्ताव पारित किये जायेंगे. आयोजकों की तरफ से दो मांगों से संबंधित ज्ञापन विधायक और विधान परिषद सदस्य को सौंपा गया.

हम सभी ऋषि परंपरा के लोग हैं: विधायक

विधायक डॉ प्रकाश चंद्र ने कहा कि हम सभी ऋषि परंपरा के लोग हैं. कसौंधन समाज कश्यप ऋषि को अपना पूर्वज मानते हैं. इस गोत्र में सभी जाति के लोग हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पहले जातियां नहीं होती थी. मूल जाति मानवता, करुणा और दया की है. विधान पार्षद जीवन कुमार ने कहा कि सभी को एकजुट होने की जरूरत है. प्रत्येक जाति का उत्थान होना चाहिए. नगर पर्षद औरंगाबाद के अध्यक्ष उदय गुप्ता, राजकुमार गुप्ता व अन्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया.

राजनीति में आगे बढ़ाने की जरूरत

संस्थापक अध्यक्ष संतोष कसौंधन ने कहा कि पांच जनवरी 2016 को इस महासभा की स्थापना हुई थी. यह संगठन भारत और नेपाल में विस्तारित हो रहा है. संगठन की स्थापना का उद्देश्य किसी से कुछ लेने- देने की नहीं, बल्कि अच्छे संस्कारों को पिरोने के लिए किया गया था. कसौंधन जाति राजनीति में आज कहीं नहीं है. अपने लोंगो को राजनीति के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने की जरूरत है. उन्होंने संस्कार निर्माण पर बल देते हुए कहा कि माता बच्चों की प्राथमिक पाठशाला हैं. अपने बच्चों में संस्कार का निर्माण करें. उन्हें अच्छा संस्कार दें, तभी समाज में बदलाव होगा. आनंद प्रकाश ने कहा कि समाज को संगठित करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है. इस जाति को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करना उनकी प्रमुख मांग है.अध्यक्षता सुरेश कुमार गुप्ता संचालन मदन कुमार और आनंद प्रकाश ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन