Bihar News: औरंगाबाद में तालाब में डूबीं मां और दो बेटी, एक दूसरे को बचाने में तीनों की हुई मौत
Published by : ThakurShaktilochan Sandilya Updated At : 17 Aug 2025 4:29 PM
शव के पास जुटे लोग
Bihar News: औरंगाबाद में तालाब में डूबने से मां समेत दो बेटियों की मौत हो गयी. एक दूसरे को बचाने में तीनों की जान चली गयी. पुलिस ने शव को जब्त करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
Bihar News: औरंगाबाद में एक दर्दनाक हादसे में एक महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गयी. घटना रफीगंज प्रखंड के ठेकही गांव की है. जब रविवार को एक लड़की तालाब में डूबने लगी, जिसे बचाने के चक्कर में उसकी मां भी डूबने लगी. मां और बहन दोनों को डूबता देखकर घर की बड़ी बेटी भी तालाब में कूदीं, लेकिन तीनों की मौत डूबने से हो गयी.
एक-दूसरे को बचाने में तीनो डूबे
एक ही परिवार के तीन सदस्यों की डूबने से मौत की यह घटना तब हुई जब 10 वर्षीय छोटी बेटी को बचाने के लिए बड़ी बहन तालाब में कूदी और वह खुद डूबने लगी. यह देखकर उसकी मां भी उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गई. घटना औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र के ठेकही गांव की है. मृतकों में अखिलेश यादव की पत्नी अनीता देवी और उनकी बेटियां प्रतिमा कुमार और रिंकी कुमारी है.
ALSO READ: Video: ‘लागल-लागल झुलनिया में धक्का… बलम कलकत्ता चलो’, लालू यादव मंच पर पुराने अंदाज में लौटे
पैर धोने में फिसली बच्ची, बाद में मां-बेटी ने लगायी छलांग
मिली जानकारी के अनुसार, 10 वर्षीय रिंकी कुमारी तालाब में पैर धो रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिरकर डूबने लगी. तभी उसकी 45 वर्षीय मां अनिता देवी ने बेटी को बचाने के लिए छलांग लगा दी, लेकिन दोनों डूबने लगे तो बड़ी बेटी 25 वर्षीय प्रतिमा देवी ने भी तालाब में छलांग लगा दी . एक दूसरे को बचाने में तीनों डूब गए.
हादसे ने परिवार को तबाह किया
घटना की सूचना पर कासमा थाना की पुलिस पहुंची ,जिसके बाद स्थानीय लोगों ने शवों को बाहर निकाला.पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया में जुट गई. इस हादसे में कुछ ही मिनटों में पूरे घर को उजाड़ दिया.
गुजरात में मजदूरी करता है घर का मुखिया
अनिता देवी के पति और दोनों बेटियों के पिता अखिलेश यादव गुजरात में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहे हैं. हालांकि ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से मना कर दिया है और मुआवजा की मांग करने लगे.मिली जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव की बड़ी बेटी प्रतिमा की शादी तीन साल पहले मदनपुर प्रखंड के खुटीडीह गांव निवासी कपिल यादव से हुई थी. वह दो वर्ष के एक बच्चे की मां थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










