अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 4:56 PM

विज्ञापन

रफीगंज से मजदूरी करने दिल्ली जा रहा था अधेड़

विज्ञापन

रफीगंज से मजदूरी करने दिल्ली जा रहा था अधेड़ प्रतिनिधि, रफीगंज. गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर रफीगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के समीप किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना रविवार की दोपहर की है. वैसे घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी. काफी संख्या में लोग पहुंच गये. कुछ ही क्षण में आरपीएफ के एएसआइ ब्रजेश पांडेय, प्रधान आरक्षी आत्मा शंकर यादव आदि पहुंचे और जिंदा समझ कर उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज पहुंचाया. हालांकि, डॉक्टर जमील अख्तर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, मृतक की पहचान रफीगंज के फिताबिगहा गांव निवासी मो इश्याक के पुत्र मो इकबाल के रूप में हुई है. मृतक की पत्नी सलमा खातून ने बताया कि उसके पति मजदूरी करने के लिए दिल्ली जा रहे थे. उनके पास टिकट भी था. रफीगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन (हनुमान मंदिर) के समीप स्टेशन पर जाने के क्रम में किसी ट्रेन की चपेट में आ गये. इस तरह की घटना की आशंका जतायी है. मृतक के तीन पुत्रियां व एक पुत्र है. इस घटना के बाद रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करायी है. बड़ी बात यह है कि इकबाल की मौत के बाद परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा. उसकी ही कमाई से घर-परिवार चल रहा था. परिजनों का कहना था कि घर में कमाने वाला भी व्यक्ति नहीं रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन