औरंगाबाद सदर अस्पताल रोस्टर : रविवार को भी मिलेगी ओपीडी की सुविधा, इलाज के लिए आने से पहले देखें डॉक्टरों की लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद सदर अस्पताल.

जिले के सदर अस्पताल में रविवार की छुट्टी के दिन भी मरीजों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. मरीजों की सुविधा और आपातकालीन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने रविवार के लिए विशेष ड्यूटी रोस्टर जारी किया है.

विज्ञापन

Aurangabad News : औरंगाबाद. जिले के सदर अस्पताल में रविवार की छुट्टी के दिन भी मरीजों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. मरीजों की सुविधा और आपातकालीन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने रविवार के लिए विशेष ड्यूटी रोस्टर जारी किया है. अस्पताल प्रबंधक प्रफुल्ल कांत ने बताया कि रविवार को सुबह 8 बजे से ही ओपीडी सेवाएं सुचारू रूप से संचालित की जाएंगी. इसके लिए कुल सात विशेषज्ञ डॉक्टरों की तीन अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है. ओपीडी में सामान्य मौसमी बीमारियों से लेकर अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की जाएगी और मरीजों को अस्पताल की ओर से मुफ्त दवाएं भी मुहैया कराई जाएंगी. मरीजों से अपील की गई है कि वे समय पर अस्पताल पहुंचकर अपना पर्चा (पंजीकरण) बनवा लें, ताकि भीड़ से बचा जा सके. नीचे देखें सदर अस्पताल में रविवार को डॉक्टरों की तैनाती का पूरा शेड्यूल.

आपके शहर में

विज्ञापन

ओपीडी और नाइट शिफ्ट का ड्यूटी रोस्टर

शिफ्ट का समयविभाग/वार्डड्यूटी पर तैनात डॉक्टर
सुबह की शिफ्ट (सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक)जनरल ओपीडीडॉ. देवाश्री सिंह, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. शशि कुमार
दोपहर की शिफ्ट (दोपहर 2:00 बजे से रात 9:00 बजे तक)जनरल ओपीडीडॉ. रविभूषण सिंह, डॉ. शशि कुमार
नाइट शिफ्ट (रात 9:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक)इमरजेंसी / नाइट ड्यूटीडॉ. यमुना प्रसाद, डॉ. प्रदीप गुप्ता
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन