ePaper

प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार लगाकर भूमि विवाद की हुई सुनवाई

Updated at : 01 Nov 2025 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार लगाकर भूमि विवाद की हुई सुनवाई

AURANGABAD NEWS.हसपुरा प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में जमीन विवादों के निबटारे को लेकर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन हुआ. जिसमें राजस्व कर्मचारी विवेक देव, विनय कुमार, सुमित कुमार, अंचल सहायक दीपक कुमार ने लोगों की फरियाद सुनी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हसपुरा. हसपुरा प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में जमीन विवादों के निबटारे को लेकर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन हुआ. जिसमें राजस्व कर्मचारी विवेक देव, विनय कुमार, सुमित कुमार, अंचल सहायक दीपक कुमार ने लोगों की फरियाद सुनी. अरवल के आजादनगर गांव से आयी चंद्रवती देवी, मुन्ना पासवान, टाल के जितेंद्र सिंह और विजय सिंह, रघुनाथपुर से आये शमीम अहमद व इरफान खान, बघोई गांव से आये वीरभद्र सिंह और राजमोहन यादव, बाघाकोल बेल बिगहा के जितेंद्र सिंह और विनय कुमार, बिहटा के योगेंद्र सिंह और संतोष कुमार, वजीरपुर ईटवां के प्रभा देवी और उपेंद्र शर्मा, गिरधारी मठिया के अनील यादव और झलक यादव आदि फरियादियों के मामले की सुनवाई की गयी. बताया गया कि दो विवादित मामले का निबटारा किया गया. विवेक देव ने बताया कि जनता दरबार में गंभीरता से सुनवाई हो रही है. आपसी समझौता से विवादित मामलों का निबटारा किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन