कुशी गांव के युवक की सड़क हादसे में मौत

Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 15 Mar 2026 4:54 PM

विज्ञापन

झारखंड के हरिहरगंज में बाइक डिवाइडर से टकरायी

विज्ञापन

झारखंड के हरिहरगंज में बाइक डिवाइडर से टकरायी प्रतिनिधि, औरंगाबाद ग्रामीण. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुशी गांव के 35 वर्षीय युवक की झारखंड के हरिहरगंज के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक कमलेश कुमार कुशी गांव निवासी सुदामा पासवान का पुत्र था. मिली जानकारी के अनुसार, वह शनिवार की रात झारखंड राज्य के सिमरवार गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था. रविवार की सुबह शादी समारोह से वापस घर लौटने के दौरान हरिहरगंज के समीप तेज गति से बाइक चला रहे कमलेश को अचानक झपकी आ गयी. इसके चलते उसकी बाइक असंतुलित हो गयी और डिवाइडर से टकरा गयी. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में कमलेश को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से कमलेश कुमार का परिवार बहुत ही शोकाकुल है. उसके पिता सुदामा पासवान ने बताया कि रात में शादी समारोह के बाद लौटते समय उसे झपकी लग गयी, जिससे हादसा हो गया. उनके परिवार में पत्नी, चार बच्चे और माता-पिता हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है. कमलेश कुमार टाटा कंपनी में मैकेनिक का काम करता था. वह अपनी मेहनत से परिवार का पालन-पोषण करता था. उसके चार बच्चे सात वर्षीय बेटी लक्ष्मी, पांच वर्षीय बेटा मनीष और जुड़वा बेटे लव और कुश, जिनकी उम्र तीन साल है.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन