लोक अदालत में अधिक वादों के निबटारे का न्यायिक पदाधिकारियों ने दिया भरोसा

Updated at : 23 Jul 2025 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
लोक अदालत में अधिक वादों के निबटारे का न्यायिक पदाधिकारियों ने दिया भरोसा

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की हुई बैठक

विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की हुई बैठक औरंगाबाद शहर. 13 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी जोरों पर है. बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल ने राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लाल बिहारी पासवान की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी. इसमें अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दीवान फहद खान, अपर मुख्य न्यायिक न्यायिक संदीप कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रदीप चंद्रा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शुभंकर शुक्ला, राजीव कुमार, मुंसिफ शोभित सौरभ, प्रोबेशन न्यायिक दंडाधिकारी निकिता राज शामिल हुए. सचिव ने न्यायिक पदाधिकारियों से लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए अब तक की गयी कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की और आगे की रूपरेखा रखी. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के द्वारा न्यायिक पदाधिकारियों को अपने न्यायालय से संबंधित सुलहनीय वादों को चिह्नित कर उससे संबंधित पक्षकार की सूचना और नोटिस की अद्यतन जानकारी प्राधिकार को यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि समय रहते संबंधित पक्षकारों से प्री-काउंसेलिंग कर ज्यादा-से ज्यादा वादों का निष्पादन कराया जा सके. इसपर उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने न्यायालय से संबंधित पूरी सूची प्राधिकार को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया. 13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्राधिकार में वृहद रूप से तैयारी अभी से ही की जा रही है. सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत वादों का निस्तारण सुलह के आधार पर कराने का एक सशक्त माध्यम है जिसमें संबंधित व्यक्ति को त्वरित न्याय प्राप्त होता है. आमलोगों से भी अपील की गयी कि 13 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठायें. कोई भी व्यक्ति अपने सुलहनीय वाद का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में करवाना चाहते हैं तो किसी भी कार्य दिवस में जिला विधिक सेवा प्राधिकार में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUDHIR KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUDHIR KUMAR SINGH

SUDHIR KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन