खुलासा: पति से झगड़े के बाद मां ने ही अपने दोनों बच्चों को खिलाया था सल्फास

Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 04 Jan 2026 7:26 PM

विज्ञापन

AURANGABAD NEWS.खुदवां थाना क्षेत्र के पथरा गांव में विषाक्त पदार्थ खाने से जिन दो बच्चों की मौत हुई थी, उसकी मौत के पीछे का खुलासा हो गया है. जानकारी के अनुसार बच्चों को उनकी मां ने ही खुद सल्फास देकर हत्या की थी.

विज्ञापन

खुदवां थाना क्षेत्र के पथरा गांव में सात दिसंबर को भाई-बहन की संदिग्ध हालात में हुई थी मौत पूछताछ में बच्चों की मां संयुक्ता ने कबूला गुनाह, गयी जेल फोटो नंबर-118-घटना के बाद महिलाओं के साथ बिलखती आरोपित मां-फाइल फोटो प्रतिनिधि, ओबरा. खुदवां थाना क्षेत्र के पथरा गांव में विषाक्त पदार्थ खाने से जिन दो बच्चों की मौत हुई थी, उसकी मौत के पीछे का खुलासा हो गया है. जानकारी के अनुसार बच्चों को उनकी मां ने ही खुद सल्फास देकर हत्या की थी. इस मामले का खुलासा खुद केस की सूचक व बच्चों की मां संयुक्ता कुमारी ने पुलिस के समक्ष किया है. बता दें कि सात दिसंबर को पथरा गांव में दो मासूम भाई-बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी थी. तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी. पथरा गांव निवासी रवि भारती के छह वर्षीय पुत्र दिव्यांश कुमार और आठ माह की बेटी अंशिका कुमारी की मौत हुई थी. बच्चों की मां संयुक्ता ने उस वक्त कहानी गढ़ी थी कि किसी बाहरी व्यक्ति ने लड्डू में जहर मिलाकर उन्हें खिला दिया था. आठ दिसंबर को घटना की प्राथमिकी कांड संख्या 108/25 के रूप में दर्ज की गयी. जैसे-जैसे पुलिस की जांच बढ़ती गयी, मृत बच्चों की मां संयुक्ता सवालों के घेरे में आती गयी. रविवार को पुलिस ने जब उससे थाने में कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गयी और अपने बच्चों की मौत में खुद की संलिप्ता स्वीकार की. खुदवां थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि संयुक्ता को पति से पैसे को लेकर विवाद हो गया था. उसने पति को धमकी भी दी थी. विवाद के बाद सात दिसंबर की रात अपने बच्चों को सल्फास खिला दी, जिससे उनकी मौत हो गयी. वह पुलिस के भय से घटना को सामने लाना नहीं चाह रही थी.पूछताछ के दौरान उसने अपनी संलिप्ता स्वीकार की है. अंतत: उसे जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन