औरंगाबाद में 18 माह तक गुजारा भत्ता नहीं देने पर पति गिरफ्तार, न्यायालय के वारंट पर भेजा गया जेल

Aurangabad News : हसपुरा में पत्नी को गुजारा भत्ता न देने पर पति को जेल भेजा गया। कोर्ट ने 1.80 लाख रुपये बकाया होने पर जारी किया था वारंट। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
Aurangabad News : हसपुरा थाना क्षेत्र के नान्हु बिगहा गांव में पत्नी को न्यायालय द्वारा निर्धारित गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी के खिलाफ न्यायालय से डीडब्ल्यू (गुजारा भत्ता) वारंट जारी किया गया था.
न्यायालय के वारंट पर हुई गिरफ्तारी
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि नान्हु बिगहा गांव निवासी श्रीमन यादव के पुत्र ज्वाला यादव के खिलाफ न्यायालय से डीडब्ल्यू वारंट निर्गत था. पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी. वारंट के आधार पर उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
18 माह से बकाया था गुजारा भत्ता
पुलिस के अनुसार, करीब 18 माह पहले न्यायालय ने ज्वाला यादव को अपनी पत्नी को प्रतिमाह 10 हजार रुपये गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था. आदेश के बावजूद उसने राशि का भुगतान नहीं किया. इस कारण उसके ऊपर कुल 1 लाख 80 हजार रुपये का गुजारा भत्ता बकाया हो गया था.
भुगतान नहीं करने पर जारी हुआ वारंट
लगातार गुजारा भत्ता का भुगतान नहीं किए जाने पर न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ डीडब्ल्यू वारंट जारी किया था. इसी वारंट के आधार पर हसपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










