Aurangabad News: लड़की ने दुष्कर्म और लड़के ने लगाया प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप, सच्चाई तलाशने में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News: लड़की ने दुष्कर्म और लड़के ने लगाया प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप, सच्चाई तलाशने में जुटी पुलिस

Aurangabad News: बिहार के औरंगाबाद जिले की पुलिस से सामने एक हैरान करने वाला मामला आया है. जिला के देव शहर से सटे एक गांव की युवती ने नीतीश और उसके दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया तो नीरज ने लड़की के परिवारवालों पर प्राइवेट पार्ट काटने को लेकर मामला दर्ज कराया है.

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद के देव शहर से सटे एक गांव में एक युवती के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. इस मामले से संबंधित प्राथमिकी देव थाना में पीड़िता के बयान पर दर्ज करायी गयी है. इसमें नीतीश कुमार, जीवित कुमार सहित कई लोगों को आरोपित बनाया गया है. युवती ने कहा है कि नीतीश ने उसके साथ रेप किया और जीवित ने सहयोग किया.

नीतीश ने कई लोगों को बनाया आरोपी

नीतीश कुमार ने भी थाना में आवेदन दिया है, जिसमें उसके प्राइवेट पार्ट को काटे जाने का जिक्र किया है. नीतीश के बयान पर भी प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इसमें भी कई लोगों को आरोपित बनाया गया है. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अस्पताल में भर्ती हुआ नीतीश

नीतीश कुमार ने जो आवेदन दिया है उसमें कहा है कि भाड़ा देने के नाम पर उसे घर में बुलाया गया और फिर उस पर और उसके साथी पर हमला किया गया. हाथ-पैर बांधकर उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया गया. मामला जो हो पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. वैसे घटना रविवार को पूरे दिन चर्चा में रही. अलग-अलग चर्चाएं चली.

प्रेम प्रसंग का मामला भी छाया रहा. पता चला कि युवती अपने जीजा के घर थी और युवक वहां पहुंचा था. वैसे प्राइवेट पार्ट काटे जाने के बाद युवक का इलाज अस्पताल में कराया गया.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के 32 जिलों में इस दिन शुरू होने वाला है आंधी-पानी का दौर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन