गांधीनगर गांव की मुख्य सड़क पर बना बड़ा गड्ढा, हादसे का बना रहता है खतरा

Author Vinay singh|Edited by Dharmendra Kumar
Updated:
विज्ञापन
सड़क पर बने गड्ढे | Prabhat Khabar Network

सड़क पर बना गड्ढा.

गांधीनगर गांव की मुख्य सड़क पर बना एक बड़ा गड्ढा ग्रामीणों के लिए हर पल खतरे का सबब बन गया है. आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं, और बरसात में स्थिति और भी बदतर हो जाती है. स्थानीय लोग प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

मदनपुर प्रखंड की बेरी पंचायत के गांधीनगर गांव से होकर गुजरने वाली मुख्य सड़क पर बने बड़े गड्ढे ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है. सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि आए दिन छोटे-बड़े हादसे होने का खतरा बना रहता है. स्थानीय लोगों के अनुसार यह गड्ढा पिछले कुछ समय से बना हुआ है, लेकिन अब इसका आकार और गहराई दोनों बढ़ चुके हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

बारिश होने पर भर जाता है पानी, हो सकता है बड़ा हादसा ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में यह गड्ढा पानी से भर जाता है, जिससे इसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और दुर्घटनाओं की आशंका और भी बढ़ जाती है. कई बार बाइक और साइकिल सवार इसमें गिरकर घायल हो चुके हैं. स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता और भी खतरनाक साबित हो रहा है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है.

स्थानीय लोगों की शिकायत पर नहीं हुई कोई पहल स्थानीय निवासी कहते हैं कि यह सड़क गांव को प्रखंड मुख्यालय और आसपास के अन्य गांवों से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण मार्ग है. बावजूद इसके, इसकी मरम्मत की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गड्ढे को जल्द से जल्द भरवाकर सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन सुगम हो सके और संभावित दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.



विज्ञापन
Vinay Singh

लेखक के बारे में

By Vinay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन