औरंगाबाद में प्रेमिका से मोबाइल पर बात करने के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Author Sujit kumar|Edited by Dharmendra Kumar
Updated:
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद अस्पताल में रोते- बिलखते परिजन.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शहर के रामाबांध में शनिवार सुबह एक युवक ने प्रेमिका से फोन पर बात करने के बाद ज़हरीला पदार्थ खा लिया. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

शहर के रामाबांध मुहल्ले में शनिवार की सुबह दर्दनाक घटना हुई, जिससे पूरा इलाका गमगीन हो गया. प्रेमिका से मोबाइल पर बातचीत करने के कुछ ही देर बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया. हालात गंभीर होने पर परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया. हालांकि रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान रामाबांध निवासी अजय राम के पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

पेंटर का काम करता था मुन्ना

परिजनों के अनुसार मुन्ना पेशे से पेंटर था और अपनी मेहनत की कमाई से परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था. उसकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है.

युवक की मां ने बताया-लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग सदर अस्पताल पहुंची मृतक की मां ने बताया कि मुन्ना लंबे समय से एक युवती से बातचीत करता था और उसी से शादी करना चाहता था. शनिवार की सुबह भी उसने युवती से फोन पर बात की थी. बातचीत के कुछ ही देर बाद उसने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया.जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी सांसें थम गयीं.

परिजनों का हुआ बुरा हाल, रामाबांध मुहल्ले में शोक

मुन्ना की मौत की खबर मिलते ही सदर अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार मच गई. मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. परिवार का कहना है कि आखिर ऐसी क्या बात हुई कि मुन्ना ने इतना बड़ा कदम उठा लिया, यह उनकी समझ से परे है. घटना के बाद रामाबांध इलाके में भी शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मुन्ना शांत स्वभाव का मेहनती युवक था और अपने परिवार के लिए दिन-रात मेहनत करता था.उसकी मौत से मोहल्ले में भी गहरा दुख है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन