ePaper

27 अगस्त से होगा गणेश जन्मोत्सव का आगाज, कमेटी गठित

Updated at : 20 Jul 2025 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
27 अगस्त से होगा गणेश जन्मोत्सव का आगाज, कमेटी गठित

AURANGABAD NEWS.शहर के धर्मशाला मोड़ स्थित गणेश मंदिर प्रांगण में गणेश सेवा समिति की बैठक आयोजित की गयी. जिसमें गणेश जन्मोत्सव-2025 धूमधाम से मनाने पर चर्चा की गयी. अध्यक्षता संस्था के संरक्षक रंजीत कुमार सिंह और संचालन सुरेश विद्यार्थी ने किया.

विज्ञापन

रणजीत कुमार सिंह को संरक्षक, प्रमोद कुमार अध्यक्ष और शंभू मेहता वृंद सिंह व रवि शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया

फोटो नंबर-2-बैठक में शामिल लोग

प्रतिनिधि, औरंगाबाद ग्रामीण.

शहर के धर्मशाला मोड़ स्थित गणेश मंदिर प्रांगण में गणेश सेवा समिति की बैठक आयोजित की गयी. जिसमें गणेश जन्मोत्सव-2025 धूमधाम से मनाने पर चर्चा की गयी. अध्यक्षता संस्था के संरक्षक रंजीत कुमार सिंह और संचालन सुरेश विद्यार्थी ने किया. सभी सदस्यों ने आपसी विचार से गणेश जन्मोत्सव के सफल क्रियान्वयन के लिए एक कमेटी का गठन किया, जिसमें संरक्षक रणजीत कुमार सिंह, अध्यक्ष प्रमोद कुमार, उपाध्यक्ष शंभू मेहता, वृंद सिंह व रवि शर्मा को बनाया गया. प्रसाद कमेटी का अध्यक्ष ओपी पांडेय और उपाध्यक्ष भोला सिंह को बनाया गया. विनय सिंह कोषाध्यक्ष सह सुरक्षा समिति के अध्यक्ष बनाये गये. सुरक्षा समिति के उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह व संजय गुप्ता को बनाया गया. रविंद्र सिंह महासचिव व शाहपुर के अरविंद सिंह सचिव बनाये गये. उप सचिव मंटू सिंह व शोभायात्रा पुरस्कार वितरण मंदिर प्रशासन के अध्यक्ष की जिम्मेवारी अभय सिंह को दी गयी. मंदिर प्रशासन के उपाध्यक्ष सुनील सिंह को बनाया गया. मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी बनाये गये. संगीत कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार व उपाध्यक्ष गायक प्रवीण सिंह को बनाया गया. महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रेखा सिंह, गणेश सेना के अध्यक्ष नीरज कुमार व उपाध्यक्ष ऋतिक कुमार बनाये गये. सूर्यनारायण सिंह को संयोजक व मुरारी सिंह, कुंदन सिंह, बब्लू सिंह को प्रशासक और पिंटू सिंह को संयोजक बनाया गया. ज्ञानेंद्र शर्मा को आरती मंडल का अध्यक्ष बनाया गया. सभी नवचयनित सदस्यों ने संकल्प लिया कि अपनी जिम्मेवारी बखूबी निभायेंगे. इस वर्ष गणेश जन्मोत्सव 27 अगस्त से छह सितंबर तक मनाया जायेगा. 27 अगस्त को भगवान श्री गणेश का जन्मोत्सव भक्तिमय वातावरण में योग्य आचार्यों के सान्निध्य में वेद मंत्रोच्चार के साथ मनाया जायेगा. प्रतिदिन संध्या महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रख्यात कलाकारों की ओर से किया जायेगा. इस वर्ष यह पूजा ऐतिहासिक, अद्वितीय होगी. जिसमें राष्ट्रीय स्तर के चर्चित कलाकारों के भी आने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन