आंगनबाड़ी केंद्र महुअरी में पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन
Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 04 Jan 2026 7:52 PM
AURANGABAD NEWS.बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन परियोजना कमेटी के तत्वावधान में पंचायत स्तरीय कमेटी गठन कार्य की शुरुआत रामनगर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र महुअरी में बैठक आयोजित कर की गयी.
प्रतिनिधि, नवीनगर बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन परियोजना कमेटी के तत्वावधान में पंचायत स्तरीय कमेटी गठन कार्य की शुरुआत रामनगर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र महुअरी में बैठक आयोजित कर की गयी. इस दौरान रामनगर पंचायत की सेविकाओं ने नवीनगर परियोजना कमेटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया. इसके बाद संगठन के महासचिव श्रीकांत कुमार सिंह ने प्रत्येक केंद्र की सेविका से परिचय प्राप्त किया, उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सेविकाओं की जो भी समस्याएं हैं, उनका समाधान किया जायेगा. उन्होंने सभी से कहा कि केंद्र का संचालन पारदर्शी तरीके से करें और सरकार द्वारा दिये गये सभी कार्यों को शत प्रतिशत पूरा करें. बैठक में पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन परियोजना कमेटी की पर्यवेक्षक रूपा कुमारी की देखरेख में किया गया. उपस्थित सभी सेविकाओं ने सर्वसम्मति से कलावती कुमारी (केंद्र महुअरी) को अध्यक्ष पद के लिए चुना. सचिव पद पर केंद्र शिव बिगहा की पिंकी कुमारी को मनोनीत किया गया. लहंग करमा की सेविका सुधा देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया. उनके सहयोग के लिए उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सूर्यपूरा की सेविका चंचल कुमारी को सौंपी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता नवीनगर परियोजना की अध्यक्ष प्रमिला कुमारी ने की, जबकि संचालन कोषाध्यक्ष विपिन कुमार ने संभाला. उपकोषाध्यक्ष अरुण कुमार, कलावती कुमारी, पिंकी कुमारी, चिंतामणि कुमारी, स्नेह लता देवी, सुधा देवी, मीना देवी, लाल मुनी देवी, सुनीता कुमारी और ललिता देवी सहित अन्य उपस्थित थे. बैठक में सेविकाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखायी और केंद्र के विकास एवं सुचारु संचालन में सहयोग का संकल्प लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










