जिले का पारा <bha>@</bha> 46.9

Updated at : 17 Jun 2024 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
जिले का पारा <bha>@</bha> 46.9

आज भी लू बरपायेगी कहर, रेड अलर्ट जारी

विज्ञापन

आज भी लू बरपायेगी कहर, रेड अलर्ट जारी औरंगाबाद शहर. जिले में भीषण गर्मी और लू का लहर जारी है. फिलहाल, इससे राहत भी नहीं मिलने वाली है. औरंगाबाद में मंगलवार 18 जून को भीषण उष्ण लहर (लू) का रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 19 जून को उष्ण लहर (लू) का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 20 जून को गर्म दिन रह सकता है और इसके मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार यानी 17 जून को बिहार में सबसे अधिक अधिकतम तापमान औरंगाबाद में दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 31.8 रहा. लोग प्रचंड गर्मी वा लू से बेहाल नजर आये. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है. 18, 19, 20, 21 और 22 जून को क्रमशः अधिकतम तापमान 44.5, 44, 43.5, 40 & 41.5 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 30.5, 29.5, 28, 27 & 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन