औरंगाबाद में आज : हीट अटैक का अलर्ट, 39 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, दोपहर में चलेगी लू

Updated:
विज्ञापन

AURANGABAD NEWS :जिले में सोमवारको भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

विज्ञापन

AURANGABAD NEWS : औरंगाबाद: जिले में सोमवार (22 जून 2026) को भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप चौबे ने बताया कि दिनभर तेज धूप रहेगी और दोपहर के समय लू चलने की संभावना है. इसके साथ ही हवा की रफ्तार करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है.आर्द्रता का स्तर 35 प्रतिशत से 27 प्रतिशत के बीच रहने से लोगों को गर्मी के साथ उमस का भी सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

मौसम का हाल एक नजर में

☀️ अधिकतम तापमान : 39°C

🌡️ न्यूनतम तापमान : 29°C

🔥 दोपहर में लू चलने की संभावना

💨 हवा की रफ्तार : 13 किमी/घंटा

💧 आर्द्रता : 35% से 27%

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन