औरंगाबाद: डीएम अभिलाषा शर्मा का दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

Author Om Prakash|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
निरीक्षण करतीं डीएम अभिलाषा शर्मा  | Prabhat Khabar Network

निरीक्षण करतीं डीएम अभिलाषा शर्मा | Prabhat Khabar Network

औरंगाबाद जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने ओपीडी संचालन, रोस्टर सुधार और पोस्टमार्टम हाउस निर्माण पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद जिलाधिकारी (DM) अभिलाषा शर्मा ने अनुमंडलीय अस्पताल, दाउदनगर का विस्तृत औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रयोगशाला (लैब), आपातकालीन वार्ड, चिकित्सक कक्ष, विभिन्न ओपीडी और ऑपरेशन थिएटर का बारीकी से अवलोकन किया तथा मरीजों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की.

ओपीडी के अलग संचालन और रोस्टर सुधार का निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि निरीक्षण के दिन 217 मरीजों का वाइटल चेक किया गया था. उन्होंने चिकित्सकों के ड्यूटी रोस्टर के स्पष्ट व व्यवस्थित न होने पर नाराजगी जताई और रोस्टर को वैज्ञानिक व संतुलित तरीके से पुनः तैयार करने का निर्देश दिया. साथ ही, उन्होंने कहा कि अस्पताल के विभिन्न विभाग अपनी-अपनी ओपीडी का अलग और नियमित संचालन करें, ताकि मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों का सुव्यवस्थित इलाज मिल सके और अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके.

पोस्टमार्टम हाउस और दीदी की रसोई का निरीक्षण

डीएम अभिलाषा शर्मा ने दाउदनगर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) को निर्देश दिया कि पोस्टमार्टम हाउस के निर्माण के लिए जल्द से जल्द उपयुक्त स्थान का चयन कर कार्रवाई शुरू की जाए. इसके बाद उन्होंने अस्पताल परिसर स्थित 'दीदी की रसोई' का भी जायजा लिया और मरीजों को स्वच्छ व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिदिन गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, एसडीओ अमित राजन, डीपीएम हेल्थ सहित अस्पताल के कई वरीय पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.


विज्ञापन
Om Prakash

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन