तीसरी बार प्रमुख बनीं चित्रा, अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन

Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 19 Jan 2026 6:09 PM

विज्ञापन

??????????????

तीसरी बार प्रखंड प्रमुख बनी चित्रा कुमारी का भव्य स्वागत किया गया

विज्ञापन

नवीनगर. प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में अभिनंदन समारोह आयोजित की गयी. तीसरी बार प्रखंड प्रमुख बनी चित्रा कुमारी का भव्य स्वागत किया गया. संचालन पूर्व मुखिया बलराम कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने किया. मौके पर कार्यालय का शुभारंभ विधायक ललन राम, प्रमुख चित्रा कुमारी, पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि दिलीप पासवान, पूर्व प्रमुख संजीव कुमार सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर सिंह, मुखिया प्रतिनिधि बिंदेश्वरी सिंह, बारुण प्रमुख धनिक लाल मंडल, मदनपुर प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार, गोह प्रमुख खुशबू कुमारी, देव प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश लाल, जिला पार्षद पंकज कुमार, भीम आर्मी अध्यक्ष करण कुमार, पूर्व जिला पार्षद इंदेश्वर राम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. ज्ञात हो कि पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर चित्रा कुमारी को तीसरी बार प्रखंड प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है. उच्च न्यायालय ने 13 जनवरी को प्रमुख चित्रा कुमारी के खिलाफ लासे गये अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, जिससे उनके प्रमुख बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया था. प्रमुख प्रतिनिधि भोला साव ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पूरी तरह से नियमों के विपरीत था और उन्होंने न्यायालय पर हमेशा भरोसा रखा. यह फैसला उसी भरोसे का परिणाम है. ज्ञात हो की 13 जनवरी 2025 को पंचायत समिति की एक विशेष बैठक वरीय उपसमाहर्ता रत्ना प्रियदर्शी की उपस्थिति में आयोजित की गई थी जिसमें चित्रा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया था. इसके बाद उप प्रमुख लव कुमार सिंह कार्यवाहक प्रमुख के रूप में काम करने लगे थे. इधर↕, कार्यक्रम में बीडीओ अरुण सिंह, सीओ निकहत परवीन, कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार नीरज, वार्ड पार्षद मुरारी कुमार, अजय प्रसाद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विकास कुमार, इंदल सिंह, मुखिया चीना राम, मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष जगन यादव, युवा नेता राहुल रावत, आशीष कुमार, संजीव सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन