मलवां गांव के झोंपड़ी से हथियार के साथ कारतूस बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Apr 2024 10:08 PM
यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी.
औरंगाबाद. खुदवां थाना की पुलिस ने मलवां स्थित एक झोपड़ी में छापेमारी कर लोडेड कट्टा के साथ तीन कारतूस बरामद किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि मलवां गांव के रविदास टोला में उपेंद्र राम के घर के पीछे रास्ते के बगल में झोंपड़ी में हथियार एवं कारतूस रखा गया है. सूचना के बाद पुलिस की टीम ने वहां छापेमारी की और मवेशी के खाने वाले चारा से छिपाकर रखे हथियार को बरामद कर लिया. इस मामले की प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गयी है. जांच की जा रही है कि आखिर हथियार को उस जगह पर किसलिए रखा गया था और रखने वालों का मकसद क्या था. बहुत जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायगा. लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस हर परिस्थितियों पर निगरानी रख रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










