शराब के साथ कार जब्त, दो आरोपित गिरफ्तार
Updated at : 20 Mar 2026 4:00 PM (IST)
विज्ञापन

AURANGABAD NEWS.जिले में शराबबंदी कानून के सख्त अनुपालन को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में बारूण व मदनपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब जब्त की गयी और दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया.
विज्ञापन
औरंगाबाद ग्रामीण.
जिले में शराबबंदी कानून के सख्त अनुपालन को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में बारूण व मदनपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब जब्त की गयी और दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. बारूण थाना की पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के अंतर्गत पुलिस ने छापेमारी कर 251.250 लीटर विदेशी शराब व एक कार जब्त की है. इस मामले में भोजपुर जिले के बबुरा थाना क्षेत्र के फुहां गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह के पुत्र राजकुमार सिंह और पटना जिले के पिरबोहर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान स्थित बक्सरगंज निवासी स्व हरि प्रसाद के पुत्र सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर शराब के स्रोत और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है. वहीं मदनपुर थाने की पुलिस ने भी 60 लीटर देशी शराब जब्त की है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




