विकास के पथ पर दोगुनी रफ्तार से दौड़ रहा बिहार : जीवेश

Updated at : 24 Aug 2024 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
विकास के पथ पर दोगुनी रफ्तार से दौड़ रहा बिहार : जीवेश

भाजपा की सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा, एक सितंबर से चलेगी मुहिम

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर. देशव्यापी सदस्यता अभियान चलाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है. जिले में एक सितंबर से भाजपा द्वारा इस अभियान की शुरूआत की जायेगी. शनिवार को शहर के क्लब रोड में भाजपा की बैठक हुई, इसमें मुख्य अतिथि सूबे के पूर्व मंत्री व सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी जीवेश मिश्रा शामिल हुए. भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी शामिल हुए. श्री मिश्रा ने कहा कि छह साल में सभी की सदस्यता का नवीनीकरण किया जाता है. एक सितंबर से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान में सभी पदाधिकारी जुट जाएं. बिहार में एक करोड़ से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य है. औरंगाबाद में पांच लाख से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाये जायेंगे. भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत ही राष्ट्र सेवा की मुहिम में निरंतर जुटी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का लाभ पार्टी को भी मिल रहा है. भाजपा का सिद्धांत राष्ट्र प्रथम का है. अपने सिद्धांतों पर चलते हुए यह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है. इस बार के सदस्यता अभियान में भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ राजनीतिक दल के रूप में भाजपा को स्थापित करना है. उन्होंने कहा कि से बिहार में तेजी से विकास हो रहा है. इस बार के बजट में भी प्रधानमंत्री ने बिहार को बड़ी सौगात दी है. उनके सहयोग से बिहार विकास के पथ पर दोगुनी रफ्तार से दौड़ रहा है. सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह मुहिम जिले में सफल होगी और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा जायेगा. कार्यक्रम को पूर्व विधायक मनोज शर्मा, पूर्व विधान पार्षद राजन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर पर्षद के मुख्य पार्षद उदय गुप्ता, महामंत्री रविशंकर शर्मा आदि ने संबोधित किया. बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अवध किशोर शर्मा, कृष्ण बल्लभ उर्फ बबुआ जी, रामानुज पांडेय, पुरुषोत्तम सिंह, संजय मेहता, जिला मंत्री धर्मेंद्र शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अनीता सिंह, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह बसु, दाउदनगर नगर सदस्यता प्रभारी बसंत मालाकार, वार्ड पार्षद सुशील कुमार सिंह, विवेक सिंह चौहान, उज्जवल कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने कहा कि एक सितंबर से पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान की शुरूआत की जायेगी. जिले में पांच लाख से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाये जायेंगे. केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जायेगा. भाजपा के सिद्धांतों से लोगों को अवगत कराया जायेगा. प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के आधार पर देश के प्रत्येक नागरिक के लिए किये जा रहे कार्यों को लोगों को बताया जायेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. पार्टी के लिए देश सर्वोपरि है. प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य करते हैं. जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य को हम सभी मिलकर हासिल करेंगे. जिले में सदस्यता के मामले में भाजपा को सबसे मजबूत बनायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन