ePaper

Bihar News: पिता और भाई ने किया युवक का मर्डर, मामूली विवाद पर पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Updated at : 24 Jul 2025 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के बेलहर गांव में एक युवक की बुधवार शाम पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक का नाम प्रेम कुमार (25) बताया गया है. हत्या का आरोप पिता और भाई पर लगाया गया है.

विज्ञापन

Bihar News: औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के बेलहर गांव में एक युवक की बुधवार शाम पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक का नाम प्रेम कुमार (25) बताया गया है. हत्या का आरोप पिता और भाई पर लगाया गया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. मृतक की पत्नी रीना देवी ने बताया कि ससुर भीखर राम और देवर ने लाठी और डंडा से पीटकर उसकी हत्या की है. ये दोनों हमारे साथ हमेशा मारपीट करते थे.

लाठी-डंडे से की पिटाई

उन्होंने बताया कि बुधवार शाम पति मजदूरी कर घर लौटे थे. पति के द्वारा हमें मारपीट करने के बारे में पूछताछ करने पर विवाद बढ़ गया. इस दौरान लाठी और डंडे से पति को पीटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया. उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर लाया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. संजय कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

अस्पताल में लिखवाया गलत नाम

पत्नी का आरोप है कि अस्पताल की पर्ची पर भी पति का नाम गलत लिखवाया गया. यानी प्रेम कुमार की जगह नीतीश कुमार नाम लिखवाया गया है. अस्पताल पहुंचे स्वजन शव को लेकर घर चले गए और उसे अस्पताल परिसर में ही छोड़ दिए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

मृतक की पत्नी ने बताया कि उसकी पहली शादी प्रेम के बड़े भाई पप्पू कुमार से हुई थी. पप्पू की मौत के बाद देवर प्रेम से शादी हुई थी, जिससे चार पुत्र हुए हैं. घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजेश कुमार बेलहर गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन रेलवे स्टेशनों पर होगा सुविधा विस्तार, मिलेगी कोच पोजिशन की जानकारी

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन