Bihar Crime: औरंगाबाद में दवा के नाम पर बनाता था शराब, पुलिस ने छापेमारी कर धंधेबाज को दबोचा

Updated:
विज्ञापन

शराब उत्पादन

Bihar Crime: औरंगाबाद में दवा के नाम पर शराब बनाया जा रहा था. पुलिस ने छापेमारी कर एक धंधेबाज को दबोच लिया. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर धंधेबाज को जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Bihar Crime: औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के जमुहरा गांव से पुलिस ने गुरुवार को 45 लीटर देसी शराब के साथ मणिलाल चौहान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा घर में दवा बनाने के नाम पर शराब का निर्माण कर बिक्री की जा रही है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति के घर पर छापेमारी की गयी. 45 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब जब्त की गयी. करीब 200 लीटर जावा महुआ को उक्त व्यक्ति के घर से बरामद करते हुए उसे भी नष्ट किया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा दवाई बनाने के नाम पर महुआ को लाकर उसे फुलाकर शराब का निर्माण किया जाता था. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर धंधेबाज को जेल भेज दिया गया है.

कैमूर में शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार

कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के डहला मोड़ के समीप पुलिस ने 26 बोतल शराब के साथ बाइक सवार एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा धंधेबाज भाग निकला. गिरफ्तार धंधेबाज प्रिंस कुमार ग्राम छाता थाना दुर्गावती जिला कैमूर का निवासी बताया जाता है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि यूपी से शराब लेकर बाइक सवार दो व्यक्ति दुर्गावती के तरफ आ रहे हैं, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस डहला मोड के पास पहुंची.

एक शराब तस्कर भागने में सफल रहा

पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने की कोशिश करने लगे, तभी धंधेबाजों की बाइक एक टेंपो में टकराते हुए पुलिस की गाड़ी में टकरा गयी. पुलिस ने तत्काल एक शराब तस्कर को पकड़ लिया, जिसके पास से 26 बोतल शराब बरामद किया गया. वहीं दूसरा शराब तस्कर भागने में सफल रहा. बताया जाता है कि भगाने के दौरान धराया धंधेबाज घायल हो गया है. पुलिस शराब को जब्त कर आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है.

Also Read: Bihar News: राजधानी एक्सप्रेस से सफर कर रही थी महिला, चेकिंग के दौरान मुजफ्फरपुर स्टेशन पर ट्रॉली बैग खुलते ही RPF के उड़ गए होश…

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन