ePaper

सरस्वती पूजा में डीजे बजाने पर रोक

Updated at : 20 Jan 2026 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
सरस्वती पूजा में डीजे बजाने पर रोक

बगैर अनुमति के प्रतिमा स्थापित करने की इजाजत नहीं

विज्ञापन

बगैर अनुमति के प्रतिमा स्थापित करने की इजाजत नहीं अंबा. सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाना पूर्णतः प्रतिबंधित है. बगैर परमिशन के पूजा पंडालो में प्रतिमा स्थापित करने की इजाजत नहीं दी जायेगी. इसके लिए जिला प्रशासन सख्त है. ये बातें थानाध्यक्ष राहुल राज ने मंगलवार को थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में कही. उन्होंने कहा कि मां सरस्वती विद्या बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी है. सभी लोग आपस में मिलकर भक्तिमय वातावरण में पूजा करने की जरूरत है. धार्मिक अनुष्ठान में डीजे बजाने से ध्वनि प्रदूषण से लेकर कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती है. उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान मधुर वाद्ययंत्रो उपयोग करने से शांति बरकरार रहती है. उन्होंने सड़कों पर जबरन चंदा वसूलने वाले पूजा समितियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी है. जुलूस के दौरान रूट चार्ट और निर्धारित की गई समय का अनुपालन करना जरूरी है. थानाध्यक्ष ने कहा कि सोशल साइट पर झूठा अफवाह फैलाकर पूजा-पंडालो में व्यवधान डालने वाले बख्से नहीं जायेंगे. इसके लिए पुलिस की पैनी नजर रहेगी. इस दौरान अन्य लोगो ने भी अपना सुझाव दिया. मौके पर पूर्व मुखिया अनिल कुमार सिंह, अशोक पांडेय, कंचन गुप्ता, करण कुमार पासवान, रोहित कुमार, संजय कुमार, अमित गुप्ता, पंकज कुमार समेत अन्य ग्रामीण व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. इधर, सोमवार को कुटुंबा थाना परिसर में थानाध्यक्ष इमरान आलम के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गयी. उन्होने शांतिपूर्ण वातावरण में विधि विधान से सरस्वती पूजा करने की अपील की. कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान किसी के धार्मिक भावना पर ठेस पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी. बैठक में कई समाजसेवी व जनप्रतिनिधि शरीक हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन