औरंगाबाद: खुदवां के कलेन गांव में आपसी विवाद में मारपीट, एक युवक जख्मी

Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल में जख्मी युवक का इलाज करते डॉ अभिषेक | Prabhat Khabar Network

सदर अस्पताल में जख्मी युवक का इलाज करते डॉ अभिषेक | Prabhat Khabar Network

औरंगाबाद जिले के कलेन गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिससे एक 27 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड अंतर्गत खुदवां थाना क्षेत्र के कलेन गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी. इस घटना में एक 27 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

सदर अस्पताल में इलाज जारी

जख्मी युवक की पहचान कलेन गांव निवासी संजय शर्मा के पुत्र सौरभ कुमार (27 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के तुरंत बाद परिजनों ने आनन-फानन में जख्मी सौरभ को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ओबरा पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, औरंगाबाद रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने घायल युवक का इलाज किया.

मारपीट के कारण का नहीं हुआ स्पष्ट खुलासा

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. हालांकि, विवाद किस बात को लेकर हुआ था, इस संबंध में परिजन विस्तृत जानकारी देने से बचते नजर आए.

इधर, घटना के संबंध में खुदवां थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.


विज्ञापन
Manish Raj Singham

लेखक के बारे में

By Manish Raj Singham

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन