औरंगाबाद: गुरु पूर्णिमा पर श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का भव्य सत्संग, भक्ति, सेवा और समर्पण का संदेश

Updated:
विज्ञापन
सत्संग में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

सत्संग में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

औरंगाबाद में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का भव्य सत्संग आयोजित किया गया. इस आयोजन में गुरु सेवा के माध्यम से अहंकार नाश और आध्यात्मिक चेतना के विकास पर जोर दिया गया. 20 नए श्रद्धालुओं ने गुरु दीक्षा प्राप्त की.

विज्ञापन

Aurangabad News: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर औरंगाबाद शहर में बालाजी के आवास पर श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का भव्य सत्संग श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ. इस आयोजन में बड़ी संख्या में गुरु भाइयों, माताओं, बच्चों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया. सत्संग के समापन पर 'आनंद बाजार' के माध्यम से महाप्रसाद का वितरण किया गया.

गुरु सेवा से अहंकार का नाश और आध्यात्मिक चेतना का विकास

सत्संग का संचालन श्रद्धेय रघुवंश पाण्डेय दा ने किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गुरु भगवान की साकार मूर्ति होते हैं. गुरु की सच्ची निष्ठा व सेवा से मनुष्य के अहंकार और अभिमान का नाश होता है तथा जीवन में प्रेम, सेवा, नम्रता और आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है. उन्होंने श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि गुरु के दिखाए मार्ग पर चलकर ही जीवन को सफल, सार्थक एवं कल्याणकारी बनाया जा सकता है.

20 श्रद्धालुओं ने ली दीक्षा, भजन-कीर्तन से गुंजायमान रहा परिसर

कार्यक्रम के दौरान मनमोहक भजन-कीर्तन, सामूहिक प्रार्थना एवं आध्यात्मिक प्रवचनों से पूरा परिसर भक्तिरस में सराबोर रहा. आयोजन का मुख्य आकर्षण यह रहा कि लगभग 20 नए श्रद्धालुओं ने गुरु दीक्षा ग्रहण कर अपने आध्यात्मिक जीवन की नई शुरुआत की.

'आनंद बाजार' में बटा प्रसाद, लिया समाज सेवा का संकल्प

इस अवसर पर शशि भूषण सहाय, अशोक कुमार गुप्ता, लक्ष्मी सहाय, अनिल कुमार, नागेंद्र कुमार, हीरा लाल चौधरी, सुरेंद्र गुप्ता, गीता देवी और कांति देवी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. अंत में 'आनंद बाजार' के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया. आयोजकों ने सभी के प्रति आभार जताते हुए ठाकुर जी के आदर्शों और मानव सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.


विज्ञापन
Manish Raj Singham

लेखक के बारे में

By Manish Raj Singham

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन