Aurangabad News : अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
Updated at : 16 Feb 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन

Aurangabad News:बाद में मृतका की पहचान देव प्रखंड के देव सूर्य मंदिर के समीप निवासी गणेश चौधरी की 46 वर्षीय पत्नी राजो देवी के रूप में की
विज्ञापन
रफीगंज.
रफीगंज रेलवे स्टेशन के पूर्व दिशा की ओर पोल संख्या 506/27 व् 29 के बीच अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. लगभग दो घंटे तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने रेलवे पुलिस को दी. मौके पर जीआरपी पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम लेकर चली गई. बाद में मृतका की पहचान देव प्रखंड के देव सूर्य मंदिर के समीप निवासी गणेश चौधरी की 46 वर्षीय पत्नी राजो देवी के रूप में की गयभ्. वर्तमान में वह रफीगंज शहर के कासमा बस स्टैंड के समीप करीब 10 वर्षों से किराये के मकान में रहती थी. मृतका के बड़े पुत्र बजरंगी चौधरी ने बताया कि मेरी मां सुबह सात बजे तक घर में थी. कुछ समय से मानसिक रूप से विक्षिप्त थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. मृतक के दो पुत्र हैं जो मजदूरी का कार्य करते हैं .पति भी मजदूरी का कार्य करते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




