बादशाह सॉन्ग: पुलिस का बड़ा एक्शन, इस गाने पर रील बनाई तो होगी जेल

Updated at : 23 Mar 2026 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
Badshah Song Controversy tateeree haryana police action links removed

रैपर बादशाह

Badshah Song Controversy: रैपर बादशाह के ‘टटीरी’ गाने के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. पुलिस ने 850 से अधिक लिंक अलग-अलग सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स से हटा दिये हैं. साथ ही पुलिस ने इस गाने पर रील बनाने वालों को भी चेतावनी दी है. जानिए पुलिस की तरफ से क्या एक्शन लिये गये हैं.

विज्ञापन

Badshah Song Controversy: आजकल सोशल मीडिया पर गाने जितनी तेजी से वायरल होते हैं, उतनी ही जल्दी विवादों में भी आ जाते हैं. हरियाणा में इन दिनों एक ऐसे ही गाने को लेकर सख्ती देखने को मिल रही है, जिस पर सरकार और पुलिस ने कड़ा रुख अपना लिया है. मशहूर रैपर बादशाह का गाना ‘टटीरी’ विवादों में घिर गया है. इस गाने पर अश्लीलता और महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप लगे हैं. अब हरियाणा की पंचकूला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इसे पूरी तरह से डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने का अभियान शुरू कर दिया है.

850 से ज्यादा लिंक हटाए गए

दरअसल, पंचकूला पुलिस की साइबर टीम ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए अब तक 857 लिंक हटवा दिए हैं. इनमें 154 यूट्यूब वीडियो और 703 इंस्टाग्राम रील्स के लिंक शामिल हैं. साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसी कंपनियों को नोटिस भेजकर गाने के सभी वर्जन हटाने के निर्देश दिए हैं.

रील बनाई तो पड़ सकती है भारी

पुलिस ने साफ कर दिया है कि अब कार्रवाई सिर्फ गाने तक सीमित नहीं रहेगी. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिबास कविराज ने चेतावनी दी है कि जो लोग इस गाने पर रील या वीडियो बनाएंगे, उनके अकाउंट ब्लॉक किए जा सकते हैं. बार-बार नियम तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी होगी, जिसमें जेल तक जाना पड़ सकता है.

लगातार हो रही निगरानी

हरियाणा पुलिस के डीजीपी अजय सिंघल के मुताबिक, यह कार्रवाई राज्य सरकार की उस नीति का हिस्सा है, जिसमें महिलाओं की गरिमा और सुरक्षित डिजिटल माहौल को प्राथमिकता दी गई है. फिलहाल यह मामला पंचकूला के साइबर थाने में दर्ज है और पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है. साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि ऐसे कंटेंट को तुरंत रिपोर्ट करें.

यह भी पढे़ं: Fact Check: आने वाला है धुरंधर 3? वायरल हो रहे दावे की सच्चाई जानिए

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola