Aurangabad News : तेज रफ्तार वाहन ने तीन लोगों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Updated at : 15 Feb 2025 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : तेज रफ्तार वाहन ने तीन लोगों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Aurangabad News: मदनपुर में घटना के विरोध में आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

विज्ञापन

मदनपुर.

राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मदनपुर थाना क्षेत्र के मिठईया गांव के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल गुजर रहे तीन लोगों को रौंद दिया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना शनिवार की सुबह की है. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के दश्वतखाप गांव निवासी बालगोविंद भुइंया के रूप में हुई है. घायलों में मिठईया गांव निवासी भोला चौधरी व खिरियावा मोड़ निवासी रामचंद्र शर्मा शामिल है. जानकारी के अनुसार बालगोविंद, भोला व रामचंद्र मिठईया गांव के समीप सड़क किनारे से गुजर रहे थे. वैसे रामचंद्र शर्मा अपनी लूना बाइक पर सवार थे. अचानक औरंगाबाद की ओर से जा रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों को रौंद दिया. बालगोविंद भुइंया की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. आसपास के लोगों की नजर जब पड़ी तो वे दौड़ते हुए वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर, बालगोविंद की मौत की खबर मिलते ही परिजन वहां पहुंचे और स्थिति देख चीत्कार उठे. आस पास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गये इसके बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग करते हुए एनएच को जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ अवतुल्य कुमार आर्य, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. सड़क जाम करने वाले आक्रोशितों को समझा-बुझाकर शांत कराया. बीडीओ ने कहा कि हर संभव सहायता उपलब्ध करायी जायेगी. इसके बाद लोग शांत हुए. अंतत: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया. जानकारी मिली कि बीडीओ अवतुल्य कुमार आर्य ने परिवारिक लाभ के तहत मृतक के आश्रित को तत्काल 20 हजार रुपये की सहायता की. इधर, मृतक की पत्नी कौशल्या देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल कायम हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन