Aurangabad News: ट्रैफिक पुलिस की होगी तैनाती, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News: ट्रैफिक पुलिस की होगी तैनाती, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले में ट्रैफिक पुलिस की होगी तैनाती, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, जानिए पूरी खबर नीचे

विज्ञापन

Aurangabad News: (ओम प्रकाश) औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के सबसे व्यस्त और व्यावसायिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण भखरुआं मोड़ पर लगने वाले भीषण जाम से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है. लगातार बढ़ती यातायात समस्या को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल प्रशासन अब नई रणनीति के तहत यहां ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती करने जा रहा है.साथ ही भखरुआं मोड़ चौक पर स्थायी ट्रैफिक पोस्ट भी बनाया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके.

ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति के लिए भेजा गया अनुरोध

एसडीओ अमित राजन ने बताया कि इस संबंध में औरंगाबाद के ट्रैफिक डीएसपी से ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का अनुरोध किया गया है. ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के बाद चौक पर नियमित निगरानी रखी जाएगी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी की जाएगी.

लंबे समय से बनी हुई है जाम की गंभीर समस्या

उल्लेखनीय है कि भखरुआं मोड़ पर लंबे समय से जाम की गंभीर समस्या बनी हुई है. इसे नियंत्रित करने के लिए 14 मई को अनुमंडल प्रशासन द्वारा इलाके के चारों प्रमुख मार्गों पर नो-इंट्री व्यवस्था लागू की गई थी. इसके तहत एनएच-139 के औरंगाबाद रोड में डीवीसी बैंक तक, पटना रोड में पीएनबी तक, एनएच-120 के गोह-गया जी रोड में बी-मार्ट तक तथा मौलाबाग बाजार रोड में नहर तक किसी भी बस, ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य व्यावसायिक वाहनों के ठहराव पर प्रतिबंध लगाया गया था.

दिन में मालवाहक वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग पर रोक

प्रशासन द्वारा सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक मालवाहक वाहनों से सामानों की लोडिंग और अनलोडिंग पर भी रोक लगा दी गई थी. इस व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सीओ, बीडीओ और थानाध्यक्ष को सौंपी गई थी.

नियम तोड़ने वालों से वसूला गया जुर्माना

15 मई को प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 68 हजार 500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया था. हालांकि शुरुआती एक-दो दिनों तक स्थिति में सुधार देखने को मिला, लेकिन बाद में फिर सड़क किनारे वाहनों का ठहराव शुरू हो गया और जाम की समस्या पहले जैसी हो गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि यात्री बसों का ठहराव अब भखरुआं मोड़ से कुछ दूरी पर होने लगा है.

प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

एसडीओ अमित राजन ने स्पष्ट कहा कि शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह गंभीर है. उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा.

Also Read: सड़क किनारे खड़ी डायल 112 गाड़ी में बाइक सवार युवक ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन