Aurangabad News: औरंगाबाद में सड़क जाम और अवैध पार्किंग पर होगी सख्ती

Published by : Vivek Pandey Updated At : 20 May 2026 9:50 AM

विज्ञापन

Aurangabad News: बस एसोसिएशन और परिवहन विभाग की आज अहम बैठक, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन

Aurangabad News: (सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद शहर में लगातार बढ़ रही सड़क जाम की समस्या और सड़क किनारे बसों की अवैध पार्किंग को लेकर परिवहन विभाग अब सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है. इसी मुद्दे पर बुधवार दोपहर बस एसोसिएशन और परिवहन विभाग के अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी.

बैठक में जिले के सभी बस मालिकों और संचालकों को आमंत्रित किया गया है. प्रशासन का उद्देश्य शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारना और आम लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाना है.

सड़क पर बेतरतीब खड़ी बसों से बढ़ रही परेशानी

जानकारी के अनुसार शहर के मुख्य मार्गों, बस स्टैंड और बाजार क्षेत्रों में बसों के अनियंत्रित परिचालन और सड़क किनारे खड़े रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

सुबह और शाम के समय जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। स्कूली बच्चे, मरीज और दैनिक यात्री घंटों जाम में फंसे रहते हैं. कई स्थानों पर सड़क किनारे बसों की पार्किंग के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो रहा है.

बस संचालकों के सहयोग से बनेगी रणनीति

परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बस संचालकों के सहयोग से ही इस समस्या का स्थायी समाधान संभव है. बैठक में बसों के निर्धारित स्टैंड से परिचालन, सड़क पर अवैध पार्किंग पर रोक, यातायात नियमों के पालन और शहर में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा होगी.

इसके अलावा बसों के समय निर्धारण और स्टैंड व्यवस्था को व्यवस्थित करने की योजना भी बनाई जाएगी, ताकि शहर में यातायात दबाव कम किया जा सके.

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक बैठक में यह निर्णय भी लिया जा सकता है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों पर जुर्माना लगाया जाए. बार-बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ परमिट रद्द करने जैसी कार्रवाई पर भी विचार किया जा सकता है.

प्रशासन का मानना है कि सख्त कदम उठाने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी.

लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है. लोगों का कहना है कि लंबे समय से शहर में जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है और अब प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है.

Also Read: Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुआ ‘मंगलवार मॉडल’, अब नए दिन होगी बिहार कैबिनेट की बैठक

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक पाण्डेय टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 6 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 National News Channel से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन