ePaper

Aurangabad News : झांकी में स्कूली बच्चों ने दिया नारी सशक्तीकरण का संदेश

Updated at : 19 Jan 2026 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : झांकी में स्कूली बच्चों ने दिया नारी सशक्तीकरण का संदेश

Aurangabad News: कलश यात्रा एवं आकर्षक झांकी के साथ शुरू हुआ दो दिवसीय अंबे महोत्सव

विज्ञापन

अंबा. कला संस्कृति एवं युवा विभाग के तत्वावधान में जिला प्रशासन व सतबहिनी न्यास समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंबे महोत्सव का आगाज मंगलवार को मां सतबहिनी के पूजन एवं कलश यात्रा के साथ हुआ. इस दौरान झांकी के साथ नगर भ्रमण कर किया गया. आचार्य द्वारा मां सतबहिनी मंदिर में विधिवत पूजन कराया गया इसके उपरांत मंदिर की परिक्रमा कर श्रद्धालु नदी घाट की ओर निकले. शोभा यात्रा मंदिर परिसर से अंबा के प्रमुख मार्गो पर भ्रमण करते हुए हरदात्ता स्थित बटाने नदी घाट पहुंची, जहां आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ गंगा पूजन कराया गया. विधिवत पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं ने जल भरी की और फिर मंदिर परिसर में पहुंचकर उसे स्थापित किया. यात्रा के दौरान विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई. अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज के नेतृत्व में पुलिस बल के जवान मुस्तैद रहे. कलश यात्रा में प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, बीडीओ प्रियांशु बसु, सीओ चन्द्र प्रकाश, मंदिर न्यास समिति के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, उप प्रमुख सुरेंद्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि कंचन गुप्ता, शिक्षक विकास कुमार विश्वास, नीरज पांडेय, उज्जवल रंजन, सुनील मिश्रा, नरेंद्र कुमार नंद, संतोष सिंह, विनय गुप्ता, रामजीत सिंह, मंदिर न्यास नया समिति के कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय, सदस्य मिथिलेश मेहता, अमित मालाकार, शिक्षक संतोष सिंह, विनय गुप्ता, नरेंद्र कुमार नंद, शिव शंकर पांडेय, अमित मलाकार, छोटू पाठक समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया.

छात्राओं ने बालिका उत्थान पर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कुटुंबा व मिडिल स्कूल चिल्हकी अंबा के बच्चों ने नारी सशक्तीकरण पर झांकी प्रस्तुत किया. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के संचालक चंद्रशेखर प्रसाद साहू के नेतृत्व में छात्राओं ने बालिका उत्थान पर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की. इस क्रम में छात्राओ ने घर के कामकाज के साथ-साथ सिलाई कढ़ाई, कंप्यूटर चलाने, खेल एवं करता के माध्यम से यह प्रदर्शित किया कि हम बेटियां किसी से काम नहीं है. इधर मिडिल स्कूल चिल्हकी अंबा के छात्राएं विभिन्न रूपों में अपना प्रदर्शन किया. विद्यालय की छात्रा पल्लवी कुमारी, भारत माता बनी तो प्रियांशु कुमारी शालिनी कुमारी, कृतिका कुमारी, पल्लवी कुमारी ,शिवानी कुमारी, चांदनी कुमारी आदि ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कामयाबी हासिल करने वाली महिलाएं जैसे किरण बेदी, बेगम हजरत मोहम्मद, मिताली राज व प्रतिभा पाटिल समेत अन्य रूपों में दिखें.

उच्च विद्यालय कुटुंबा के बच्चों ने कृषि कार्य की महता को बताया

महोत्सव के नगर भ्रमण में प्लस टू उच्च विद्यालय कुटुंबा के बच्चों ने कृषि कार्य से संबंधित झांकी प्रस्तुत की. विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ रामकिशोर ने बताया कि कृषि हमारे जीवन का अभिन्न अंग है. उन्होंने बताया कि कृषि कार्य से संबंधित झांकी के माध्यम से बच्चों को कृषि कार्य की महत्ता को बताया गया. झांकी के क्रम में विद्यालय की छात्राएं फसल लगाते, धान की कटाई करते, बोझा ढोते, अनाज की ओसवश करते नजर आए.

मिडिल स्कूल चिल्हकी अंबा का झांकी रहा टॉपर

झांकी का मूल्यांकन करने को लेकर अलग-अलग लोगों की जिम्मेदारी दी गई थी. बीडीओ प्रियांशु बसु ने बताया कि निर्णायक मंडल से प्राप्त निर्णय के अनुसार मिडिल स्कूल चिल्हकी अंबा द्वारा प्रस्तुत झांकी पहले स्थान पर रहा. इसी तरह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कुटुंबा के छात्राओं द्वारा प्रस्तुत झांकी दूसरे स्थान पर तथा. प्लस टू उच्च विद्यालय कुटुंबा के बच्चों का झांकी तीसरे स्थान पर रहा.

चित्रकला सीनियर वर्ग में कैंब्रिज की कैशी व जूनियर वर्ग में संत जेवियर्स की स्नेहा रही अव्वल

चित्रकला प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में कैंब्रिज क्लासेस अंबा के 12 वीं की छात्रा कैशी कुमारी व जूनियर वर्ग में सेंट जेवियर्स हाई स्कूल अंबा के आठवीं कक्षा की छात्रा स्नेहा कुमारी अव्वल रही. सीनियर वर्ग में संत जेवियर्स के नौवीं कक्षा की छात्रा आकृति कुमारी व वसुंधरा कुमारी तथा जूनियर वर्ग में मिडिल स्कूल चिल्हकी अंबा के सातवीं की छात्रा साक्षी कुमारी व आदित्य पब्लिक स्कूल के आठवीं कक्षा की छात्रा शोभा कुमारी क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे. रंगोली प्रतियोगिता में मिडिल स्कूल निरंजनपुर के बच्चों ने बाजी मारी. वहीं मिडिल स्कूल भरौंधा के बच्चे दूसरे स्थान पर तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कुटुंबा की छात्राएं तीसरे स्थान पर रहे. निबंध प्रतियोगिता सीनियर ग्रुप में जेम्स इंग्लिश स्कूल औरंगाबाद की छात्रा सताक्षी गुप्ता, संत जेवियर्स स्कूल अंबा के यश राज व ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल अंबा के सुजल कुमार तथा जूनियर वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कुटुंबा की छात्रा रितु कुमारी, मिडिल स्कूल चौखड़ा का छात्र सत्य प्रकाश पांडेय व सेंट जेवियर्स हाई स्कूल अंबा सृष्टि शुभम क्रमशः पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे. बच्चों के बीच बौद्धिक प्रतियोगिता विनय कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, अली हसन आलम राहुल रंजन, शशिकांत कुमार मेहता, प्रणय प्रसून व संजीव कुमार सिंह के देखरेख में सम्पन्न हुआ.

महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए अधिक राशि दिलाने का किया जाएगा प्रयास : विधायक

कलश यात्रा व झांकी के बाद मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विधायक ललन राम, आपदा प्रबंधन विभाग एडीएम उपेंद्र पंडित, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पप्पू राज, पूर्व प्रमुख सह बाल कल्याण समिति के अरुण कुमार सिंह, बीडीओ प्रियांशु बसु, सीओ चंद्र प्रकाश, जिप सदस्य प्रतिनिधि सह राजद प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार सिंह व अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया. विधायक ने कहा कि अंबे महोत्सव जिला का दूसरा बड़ा महोत्सव है, जो लगातार 23 वर्षों से आयोजित होता आ रहा है. महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए राशि बढ़ाने को लेकर प्रयास किया जाएगा. उन्होंने मंच पर मौजूद जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पप्पू राज से कहा कि अंबे महोत्सव को पर्यटन विभाग से जोड़ने के लिए कार्य किया जाए. उन्होंने कहा कि मां सतबहिनी मंदिर कई राज्यों के श्रद्धा के केंद्र हैं. उद्घाटन सत्र के दौरान प्रोग्रेसिव शिक्षण संस्थान अंबा की छात्रा सुरभि, सुगंधा, मानसी एवं साथियों ने वेलकम साउंड से आगे अतिथियों का स्वागत किया. वहीं स्वीटी राज, पुष्कर राज व हेमा पाठक के द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत किया गया. देव वैली ग्लोबल स्कूल एरका कॉलोनी के बच्चों ने छठ गीत की सामूहिक प्रस्तुति दी. लोकगीत प्रतियोगिता का शुभारंभ जिले की उभरती हुई नृत्य एवं गायन के कलाकारा आदित्य पब्लिक स्कूल अंबा की प्रेरणा प्रकाश ने सत्यम शिवम सुंदरम गीत पर आकर्षक प्रस्तुति दी. मौके पर थानाध्यक्ष राहुल राज, बीईओ रणविजय कुमार ,न्यास समिति के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, शिवशंकर पांडेय, मिथलेश मेहता, विनय गुप्ता, निरज पांडेय, रामजीत सिंह, विकास कुमार विश्वास आदि मौजूद थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

AMIT KUMAR SINGH_PT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन