Aurangabad News: शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट में उत्कृष्ट योगदान पर रौशन कुमार सिन्हा सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News: शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट में उत्कृष्ट योगदान पर रौशन कुमार सिन्हा सम्मानित

Aurangabad News: दाउदनगर के युवा शिक्षाविद को मिला “बिहारी हीरो अवार्ड 2026”, बॉलीवुड अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल ने किया सम्मानित

विज्ञापन

Aurangabad News: (ओम प्रकाश) शिक्षा एवं स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले दाउदनगर निवासी एवं दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक रौशन कुमार सिन्हा को प्रतिष्ठित बिहारी हीरो अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है.

पटना में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में उन्हें बिहार के युवाओं के बीच स्किल डेवलपमेंट, कंप्यूटर एजुकेशन एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया. समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री Sneha Ullal ने उन्हें ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

आकर्षक माहौल में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

पटना में आयोजित यह कार्यक्रम काफी आकर्षक एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया. इस दौरान रौशन कुमार सिन्हा की उपलब्धियों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की जमकर सराहना की गई.

हजारों युवाओं को मिला तकनीकी शिक्षा का लाभ

उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से रौशन कुमार सिन्हा बिहार के युवाओं को तकनीकी शिक्षा, डिजिटल स्किल एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत हैं. उनके नेतृत्व में दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने हजारों छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा एवं स्किल ट्रेनिंग प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं.

सहयोगियों की भूमिका भी रही अहम

इस उपलब्धि में उनके सहयोगी राजेश सिन्हा, मनीष, पंकज एवं विशाल कुमार की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. संस्थान की टीम लगातार युवाओं तक आधुनिक शिक्षा पहुंचाने एवं उन्हें रोजगार के योग्य बनाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है.

एआई आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की तैयारी

सम्मान प्राप्त करने के बाद रौशन कुमार सिन्हा ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी छात्रों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का सम्मान है, जो शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के मिशन से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संस्थान आधुनिक तकनीक एवं एआई आधारित शिक्षा को युवाओं तक पहुंचाने के लिए और अधिक प्रभावी पहल करेगा।

दाउदनगर और औरंगाबाद में खुशी का माहौल

इस सम्मान की खबर सामने आने के बाद दाउदनगर सहित पूरे औरंगाबाद जिले में खुशी का माहौल है. शिक्षा जगत से जुड़े लोगों, छात्रों एवं स्थानीय नागरिकों ने रौशन कुमार सिन्हा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे जिले और बिहार के लिए गौरव का क्षण बताया.

Also Read: दाउदनगर में किसान की हत्या स्थल पर एसपी का निरीक्षण, जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन