औरंगाबाद न्यूज: रफीगंज से नाबालिग का अपहरण, 11 लोगों पर केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
aurangabad news

सांकेतिक तस्वीर

Aurangabad News: रफीगंज शहर से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता ने रफीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए 11 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Aurangabad News (सत्येंद्र पाठक): रफीगंज शहर से एक नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है. नाबालिग के पिता ने रफीगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें उल्लेख किया है कि बेटी इसी वर्ष आठवीं की परीक्षा पास की है. 16 मई को करीब तीन बजे योजना के तहत उसका अपहरण कर लिया गया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

इस अपहरण मामले में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के 11 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. इस संबंध में एसएचओ शंभु कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है. जल्द ही नाबालिग को बरामद करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

Also Read: समधन पर हमले से भड़के जीतन राम मांझी, पुलिस को दिया अल्टिमेटम, कहा- नहीं तो करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन