Auranhabad News : फर्जी नंबर के ट्रक के साथ चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published by : AMIT KUMAR SINGH_PT Updated At : 17 Jan 2026 10:36 PM

विज्ञापन

Aurangabad News: सासाराम स्थित टोल प्लाजा पर फास्ट टैग से टैक्स कटा, तो वाहन के बारे में मालिक को हुई जानकारी

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. शहर के पीपरडीह मोड़ से नगर थाना की पुलिस ने एक फर्जी नंबर वाली ट्रक को जब्त किया है. इसके साथ ही एक ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चालक की पहचान उत्तरप्रदेश के बलिया जिला अंतर्गत पचरुखिया निवासी देवकुमार दूबे के रूप में हुई है. नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के एक राइस मिल से ट्रक पर मक्का लोडिंग किया गया था. उक्त ट्रक को कोलकाता जाना था. जब्त ट्रक पर चालक द्वारा पश्चिम बंगाल का फर्जी वाहन नंबर लगाकर राइस मिल से मक्का लोडिंग कर कोलकाता के लिए निकल गया. हालांकि, वह ट्रक कोलकाता नहीं पहुंचा तो कोलकाता के व्यवसायी ने राइस मिल मालिक से संपर्क किया. उसने बताया कि अब तक ट्रक मक्का लेकर नहीं पहुंचा है. इसके बाद राइस मिल के मालिक द्वारा धमदाहा थाना में राइस मिल के मालिक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई. फर्जी नंबर लगे होने के कारण ट्रक का पता नहीं चल रहा था. इसके बाद राइस मिल के मालिक द्वारा चेचिस नंबर से ट्रक को ट्रेस किया जा रहा था. इसी दौरान सासाराम स्थित टोल प्लाजा पर फास्ट टैग से टोल टैक्स कटा, तो वाहन के बारे में जानकारी प्राप्त हुई. राइस मिल के मालिक ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना के उपरांत धमदाहा थाने की पुलिस औरंगाबाद नगर थाने की पुलिस से संपर्क किया. इसके बाद नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार दलबल के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 19 स्थित पीपरडीह मोड़ के समीप पहुंचे और ट्रक को रुकवा कर जांच पड़ताल की. जांच पड़ताल के दौरान ट्रक पर लोहे का सामान लोड था. इसके बाद ट्रक को जब्त किया गया और चालक देव कुमार दुबे को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. पूछताछ के क्रम में चालक देव कुमार ने बताया कि ट्रक पर लोडिंग की गयी मक्का को किसी दूसरे जगह बेच दिया गया, जिसकी कीमत लगभग आठ लाख रुपये बताया. इसके बाद वह लोकल इलाकों में ट्रक पर सामान लादकर डिलीवरी कर रहा था. प्रभारी थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक को भी गिरफ्तार किया गया है. मामले में आवश्यक कार्रवाई के उपरांत आरोपित चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन