औरंगाबाद में तेज आंधी में घर पर गिरा विशाल पीपल का पेड़, महिला की मौत, बेटा-बेटी घायल

Published by : Sakshi kumari Updated At : 14 May 2026 9:36 AM

विज्ञापन

घटनास्थल की तस्वीर

जिले में बुधवार की रात आए तेज तूफान ने भारी तबाही मचाई. फेसर थाना क्षेत्र के शिवपुर डीहरी गांव में एक दर्दनाक हादसे में विशाल पीपल का पेड़ घर पर गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई.

विज्ञापन

Aurangabad News: (औरंगाबाद से सुजीत कुमार सिंह) जिले में बुधवार की रात आए तेज तूफान ने भारी तबाही मचाई. फेसर थाना क्षेत्र के शिवपुर डीहरी गांव में एक दर्दनाक हादसे में विशाल पीपल का पेड़ घर पर गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे-बेटी सहित कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और मातम का माहौल कायम हो गया.

घर में सो रहा था परिवार तभी हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार शिवपुर डीहरी गांव निवासी महावीर साव अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे. इसी दौरान बुधवार की मध्य रात्रि अचानक तेज आंधी और हल्की बारिश शुरू हो गई. देखते ही देखते घर के पास स्थित वर्षों पुराना विशाल पीपल का पेड़ जड़ से उखड़कर सीधे महावीर साव के घर पर जा गिरा. पेड़ गिरते ही घर का अधिकांश हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया और परिवार के लोग मलबे में दब गए. घटना के तुरंत बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया.

हादसे में महिला की मौत, कई घायल

काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया. हादसे में महावीर साव की पत्नी शारदा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बेटी खुशबू कुमारी, बेटा पिंटू साव समेत परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए. ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने शारदा देवी कमृत घोषित कर दिया. महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

जांच में जुटी पुलिस

अस्पताल परिसर में परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा. इधर घटना की सूचना मिलते ही फेसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई. बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया. गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और हर आंख नम दिखी. बताया जाता है कि बुधवार की रात आए तेज तूफान ने जिले के कई इलाकों में कहर बरपाया. कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर सड़कों और घरों पर गिर गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ. तूफान के दौरान आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की भी सूचना है.

Also Read: गया में ओवरब्रिज निर्माण कार्य में लापरवाही, 12 फीट गड्ढे में गिरा बाइक सवार, हालत नाजुक

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन